ETV Bharat / state

हरियाणा में अपराधियों पर लगेगी रोक! करप्शन पर DGP का ऑर्डर, "जो रंगे हाथ धरे गए, उनकी जांच बिठाने की जरूरत नहीं"

हरियाणा में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए डीजीपी ओपी सिंह ने नए आदेश जारी किए हैं.

Haryana DGP OP Singh
Haryana DGP OP Singh (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 22, 2025 at 2:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: हरियाणा में अब रिश्वतखोरों की खैर नहीं. राज्य के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह एक्शन मोड में है. इस बीच उनका बड़ा बयान सामने आया है. डीजीपी ओपी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए साफ तौर पर कह दिया है कि "ठग हो या बदमाश, समाज हो या फिर पुलिस विभाग सबके लिए स्पष्ट नीति है कि कानून को जवाब दो. मैंने सारे एसपी/सीपी को कहा है कि जो रंगे हाथों पकड़े जाने पर जांच बिठाने की जरूरत नहीं है".

डीजीपी की सीधी चेतावनी: डीजीपी ने आगे लिखा है कि "संविधान के आर्टिकल 311 (2) द्वारा प्रदत्त असाधारण शक्तियों का इस्तेमाल कर इन्हें नौकरी से बर्खास्त ही कर दें. पिछले दो महीने में जो भी रंगे हाथों पकड़े गए हैं, उनके साथ यही किया गया है. आगे भी ऐसा ही किया जाएगा". पोस्ट के आखिरी में डीजीपी ने लिखा है "जैसी करनी वैसी भरनी". कुल मिलाकर रंगे हाथों पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ अब जांच नहीं, बल्कि सीधे कार्रवाई होगी.

अपराधियों की अब खैर नहीं!: राज्य में बढ़ते अपराध को देखते हुए डीजीपी ने यह फैसला लिया है. भ्रष्टाचार और अपराध में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा, बल्कि पुलिस उन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करेगी. मामला रिश्वतखोरी का हो या फिर अन्य अपराध का, पुलिस अब सीधे कार्रवाई करेगी. डीजीपी ने भ्रष्टाचार की फेहरिस्त में ऊपर से लेकर नीचे तक सभी के लिए कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की बदसलूकी, महिला यात्री को बीच रास्ते उतारा, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर नवविवाहिता का अपहरण, पति पर किया गया जानलेवा हमला