ETV Bharat / state

हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरा तापमान, रेवाड़ी में रेल यातायात प्रभावित

हरियाणा के 20 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सड़कों से लेकर ट्रेन यातायात प्रभावित.

हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट
हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 21, 2025 at 10:25 AM IST

|

Updated : December 21, 2025 at 11:29 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: हरियाणा में घनी धुंध के साथ पारा लुढ़कता जा रहा है. 4 डिग्री तक तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. 20 जिलों में घनी धुंध छाई हुई है. मौसम विभाग ने धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है. गुरुग्राम में यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. वाहन चालकों को सावधानी से कम स्पीड में वाहन चलाने की सलाह दी गई है. नूंह में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. यहां 12.6 डिग्री तापमान रहा और पानीपत में 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

रेलगाड़ी पर धुंध का असर: वहीं, रेवाड़ी में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम रही. न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. घने कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ नजर आ रहा है. रेवाड़ी में घने कोहरे के कारण ट्रेनें करीब 30 मिनट की देरी से चल रही हैं. यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों ने बताया कि ट्रेन लेट होने से ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को खासा दिक्कत हो रही है. हरियाणा एक्सप्रेस आज 2 घंटे देरी से रेवाड़ी पहुंची है. वहीं, पूजा एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से पहुंची है.

हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट (Etv Bharat)

अभी और गिरेगा तापमान: सुबह के समय शहर में लोग अलाव तापते नजर आए. कोहरे के कारण सड़कों पर भी वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं. वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. पैदल चलने वाले लोग भी सावधानी से आवाजाही करते नजर आए. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि "हरियाणा में मौसम आमतौर पर 24 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. 22 दिसंबर को कई इलाकों में बदलवाई रहेगी. तो कहीं पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं. मौसम में नमी रहने से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. किसानों की फसलों के लिए मौसम काफी सुहावना है".

ये भी पढ़ें: हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, सरकारी गाइड लाइन जारी, दिन के समय भी लुढ़क रहा टेम्परेचर

ये भी पढ़ें: हरियाणा में बढ़ गई ठिठुरन, इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, आज से शीतलहरों की भी होगी शुरुआत

Last Updated : December 21, 2025 at 11:29 AM IST