ETV Bharat / state

हरियाणा की स्पोर्ट्स नीति को लेकर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने पूछा - "हरियाणा में क्यों नहीं हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स"

हरियाणा कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा और हरियाणा सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाए हैं.

Haryana Congress on State Government Sports Policy Nayab Singh Saini Commonwealth Games Athletes
हरियाणा की स्पोर्ट्स नीति को लेकर सियासी संग्राम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 5, 2026 at 10:44 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : खेलों के मैदान में हरियाणा की देश में अलग ही पहचान है. यहां के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा मेडल जीतते हैं. वहीं हरियाणा सरकार ने हाल ही में कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हुए खिलाड़ियों का सम्मान करने की घोषणा कर दी है. इधर सीएम के मंगलवार को पूर्व कांग्रेस सरकार की खेल नीति को लेकर कसे गए तंज को लेकर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है. साथ ही अहमदाबाद में होने अगले कॉमनवेल्थ खेलों के हरियाणा में आयोजित न होने को लेकर भी आवाज बुलंद की है.

सात अगस्त को होगा खिलाड़ियों का सम्मान : हरियाणा सरकार ने कॉमनवेल्थ खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान करने की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 अगस्त को पंचकूला में पदकवीरों और अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे. बता दें कि देश के लिए 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं, जबकि हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक जीते हैं. पंचकूला में होने वाले समारोह के दौरान पदकवीरों के साथ-साथ कॉमनवेल्थ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भी सरकार सम्मान करेगी.

हरियाणा की स्पोर्ट्स नीति को लेकर सियासी संग्राम (ETV Bharat)

कांग्रेस के निशाने पर सीएम हरियाणा : इधर खिलाड़ियों के कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन से ज्यादा कांग्रेस पार्टी के निशाने पर हरियाणा सीएम का मंगलवार का बयान आया है. कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बहुत शानदार प्रदर्शन किया. कल मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की एक ही नीति थी कि पदक लाओ, पद पाओ. हमारी ये नीति इसलिए थी कि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों से जुड़े. उन्हें नौकरी की चिंता ना हो. हम नौकरी देते थे, डीएसपी लगाते थे. उन्होंने कहा कि 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 101 मेडल आए थे जिसमें 38 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते थे. ये पूर्व की कांग्रेस सरकार की खेल नीति का परिणाम है. आज तो हाल ये है कि पोल गिरने से खिलाड़ियों की मौत हो रही है.

अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजन पर सवाल : अशोक अरोड़ा ने कहा कि अब अगले कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होंगे लेकिन उन्हें गुजरात में आयोजित किया जाएगा. कम से कम इसकी सह मेजबानी हरियाणा में होनी चाहिए. हरियाणा के मुकाबले गुजरात का खेल बजट ज्यादा है, फिर भी हरियाणा के खिलाड़ी ज्यादा पदक जीतते हैं. हरियाणा सरकार एचकेआरएन के माध्यम से युवाओं का शोषण कर रही है. हम इसके खिलाफ 19 अगस्त को विरोध प्रदर्शन करेंगे. वहीं कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि एक बार फिर हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है. मुख्यमंत्री को पूर्व की कांग्रेस सरकार की खेल नीति का जानकारी नहीं है. हमारी पॉलिसी में खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता था और नौकरी भी दी जाती थी. कांग्रेस राज में हरियाणा ऐसा पहला राज्य बना था जिसमें हर ब्लॉक में स्टेडियम बनाया गया था।. हरियाणा अपने किसान, जवान और खिलाड़ियों के लिए जाना जाता था. हरियाणा को आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए सह मेजबानी मिलनी चाहिए.

Haryana Congress on State Government Sports Policy Nayab Singh Saini Commonwealth Games Athletes
नायब सिंह सैनी (ETV Bharat)

सीएम सैनी ने क्या कहा था ? : मंगलवार को हुड्डा सरकार की खेल नीति पर सवाल उठते हुए सीएम ने उस पर तंज कसा था. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा था कि कांग्रेस की नीति सिर्फ एक शब्द की थी, पदक लाओ, पद पाओ. अगर उनकी खेल नीति अच्छी थी तो पदक क्यों नहीं आए. वहीं हरियाणा कांग्रेस का कहना है कि हरियाणा सबसे ज्यादा पदक जीतता है तो फिर कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन अहमदाबाद की जगह हरियाणा में क्यों नहीं किया जा रहा है?. इस पर सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सिर्फ अपनी हाजिरी लगानी है. लेकिन अपनी सरकार में इन्होंने क्या किया, ये तो नहीं बताया. उन्होंने कहा कि हम पहले भी खेलों का आयोजन करते रहे हैं, कॉमनवेल्थ खेल देश के लिए गर्व की बात है. ये हम सबके लिए गर्व की बात है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : 'पापा गोल्ड लेकर आऊंगी, आप घबराना मत और बेटी ने कर दिखाया', प्रिया घणघस की जीत पर भिवानी में जश्न

ये भी पढ़ें : CWG 2026: बॉक्सर साक्षी चौधरी के 'गोल्ड' जीतने पर भिवानी के धनाना में जश्न, मां बोली- 'खीर और चूरमा खिलाकर करूंगी स्वागत'

ये भी पढ़ें : CWG 2026: भारत ने एक दिन में रिकॉर्ड 8 गोल्ड मेडल जीते, हरियाणा के बॉक्सरों का 'गोल्डन सिक्स'