ETV Bharat / state

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त करेंगे मैराथन बैठकें, बोले-सड़क पर संघर्ष करेंगे, बूथ मजबूत करने पर ज़ोर

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त आज से 12 जुलाई तक हरियाणा कांग्रेस की मैराथन बैठकों में शामिल होंगे.

Haryana Congress incharge Sanjay Dutt will hold marathon meetings from July 8 to 12 in Chandigarh
हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त करेंगे मैराथन बैठकें (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 8, 2026 at 6:15 PM IST

|

Updated : July 8, 2026 at 6:33 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त आज से 12 जुलाई तक हरियाणा कांग्रेस की मैराथन बैठकों में शामिल होंगे. आज उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक ली. आने वाले दिनों में वे बैठक के बाद वे पार्टी के सांसदों एवं विधायकों से एक-एक कर मुलाकात करेंगे और उनसे संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. उनका ये दौरा 8 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा, इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों, समीक्षा सत्रों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर संवाद करेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे.

"सड़क पर संघर्ष करेंगे" : आज की अपनी बैठक को लेकर मीडिया से बात करते हुए संजय दत्त ने कहा कि आज की बैठक का एक महत्वपूर्ण संदेश है कि पूरा कांग्रेस परिवार एक साथ बैठे और आगे का जो भी फैसला लेना है, हम आम राय से वो निर्णय लेंगे, सबकी सहमति से लेंगे. आने वाले समय में संघर्ष सड़क पर होगा यह हमने तय किया है. आने वाले दिनों में मैं जिला स्तर पर भी जाऊंगा. अभी मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहा हूं. पार्टी के सभी नेताओं से बातचीत कर रहा हूं और उनकी क्या भावनाएं हैं और क्या आकांक्षाएं हैं, उस पर भी चर्चा कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि आज की बैठक में हमने तय किया है कि पार्टी की जो भी लाइन तय होगी जो भी संदेश हाई कमान का होगा उसको हम बूथ स्तर तक ले जाएंगे. बूथ को हम मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि आज की जो बैठक हुई वह बहुत ही जोश पूर्ण वातावरण में हुई है. मेरी समझ में सारा परिवार एक है. मैंने एक नई शुरुआत की है. मेरे सभी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. मैं पार्टी का छोटा सैनिक हूं. मैं सभी को सम्मान दूंगा, सभी को मैं विश्वास में लूंगा, हम सभी साथ में मिलकर काम करेंगे.

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त करेंगे मैराथन बैठकें (ETV Bharat)

संजय दत्त पहुंचे पहली बार हरियाणा कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे : हरियाणा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी संजय दत्त पहली बार चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस की बैठक लेने के लिए पहुंचे. इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ साथ पार्टी के तमाम संसद और विधायक मौजूद रहे. आज प्रभारी संजय दत्त पार्टी की जनरल बॉडी की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ तमाम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की और आगामी रणनीति पर मंथन किया.

नए प्रभारी के आने पर क्या बोले पार्टी नेता ? : मीडिया से बात करते करते हुए पार्टी के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नये प्रभारी की मौजूदगी में जनरल बॉडी की ये बैठक है. प्रभारी पांच दिन में पार्टी नेताओं से बैठक करेंगे जोकि अच्छी बात है. ये अच्छा संकेत है. वे इससे जमीनी हकीकत से भी वाकिफ हो पाएंगे. वहीं पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी के नए प्रभारी भले ही हैं लेकिन वे कई राज्यों में पार्टी का काम देख चुके हैं. वे सबसे अलग अलग भी मिल रहे हैं. आगे भी मिलते रहेंगे और जमीनी स्तर पर जाकर फीड बैक लेंगे. पार्टी की आगामी रणनीति पर सब मिलकर फैसला करेंगे.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : 18 मिनट के भाषण में 16 मिनट तक कांग्रेस और हुड्डा पिता-पुत्र पर साधा निशाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रोहतक में दहाड़ीं

ये भी पढ़ें : 'सीएम सैनी सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त, खौफ के साए में जी रहा हरियाणा', जितेंद्र बघेल का आरोप

ये भी पढ़ें : 'जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, तब तक भाजपा का भविष्य उज्ज्वल'- पूर्व मंत्री जेपी दलाल

Last Updated : July 8, 2026 at 6:33 PM IST