ETV Bharat / state

तड़पते घायलों को देख मुख्यमंत्री सैनी ने फौरन रुकवाया काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवकों को देखकर काफिला रुकवाया और उनकी मदद की.

Haryana CM Nayab Singh Saini halted his convoy in Kurukshetra to help youths injured in a road accident
तड़पते घायलों को देख मुख्यमंत्री सैनी ने फौरन रुकवाया काफिला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 24, 2026 at 10:42 PM IST

|

Updated : June 24, 2026 at 10:51 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मदद की. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा-बाबैन मार्ग पर रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त मिले तो मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाकर घायलों को अपने काफिले के साथ चल रही एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने घायलों के साथ बातचीत कर उनका हाल भी जाना.

सीएम सैनी ने रुकवाया काफिला : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सड़क पर घायल पड़े युवकों पर जैसे ही नज़र पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और खुद गाड़ी से उतरकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने तत्काल अपने सुरक्षा कर्मियों और निजी डॉक्टर को घायलों को प्राथमिक उपचार देने के निर्देश दिए. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में चल रही एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए रवाना किया.

तड़पते घायलों को देख मुख्यमंत्री सैनी ने फौरन रुकवाया काफिला (ETV Bharat)

जरूरतमंद की सभी मदद करें : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सड़क पर किसी को भी घायल अवस्था में देखना पीड़ादायक है. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते ही नहीं, एक इंसान होने के नाते भी हमारा पहला कर्तव्य है कि हम जरूरतमंद की मदद करें. सरकार द्वारा सभी विधायकों, सांसदों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने काफिले के साथ हमेशा एंबुलेंस रखें ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.

Haryana CM Nayab Singh Saini halted his convoy in Kurukshetra to help youths injured in a road accident
सीएम सैनी ने की मदद (ETV Bharat)

गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाना जरूरी : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सड़क हादसा होने पर गोल्डन आवर में घायल को अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा कि हरियाणा सुरक्षित सड़क नीति के तहत घायल की मदद करने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. मोटरसाइकिल हादसे का शिकार होने वालों की पहचान अमित उम्र 27 निवासी गांव बीड़ कलवा और रजत कुमार 30 वर्ष निवासी गांव सूरजगढ़ के रूप में हुई, जिनका इलाज सीएचसी शाहबाद में चल रहा है.

Haryana CM Nayab Singh Saini halted his convoy in Kurukshetra to help youths injured in a road accident
घायलों को पहुंचाया अस्पताल (ETV Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : सैनी सरकार ने हरियाणा टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी सहित 14 एजेंडे को दी मंजूरी, 2 घंटे चली कैबिनेट की बैठक

ये भी पढ़ें : कानून व्यवस्था पर बोले सीएम- 'जब हम सेशन बुलाते हैं, विपक्ष के विधायक भाग जाते हैं, अब कांग्रेस शासन से बेहतर व्यवस्था'

ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में CM सैनी की सौगात, सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Last Updated : June 24, 2026 at 10:51 PM IST