ETV Bharat / state

हरियाणा में जनवरी में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, बोर्ड पैटर्न के अनुसार अलग उत्तर पुस्तिका

हरियाणा में कक्षा 10वीं-12वीं प्री-बोर्ड में बोर्ड पैटर्न के अनुसार अलग उत्तर पुस्तिका, फंड से स्कूल स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी.

Haryana PreBoard Exams 2026
हरियाणा में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 7, 2026 at 1:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: स्कूल शिक्षा निदशालय की ओर से हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. निदेशालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि दोनों कक्षाओं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिकाओं में पृष्ठों की संख्या के तुलनात्मक रूप से अधिक है. क्योंकि वास्तविक बोर्ड परीक्षाओं में बोर्ड द्वारा एक अलग उत्तर पुस्तिका प्रदान की जाती है.

अलग उत्तर पुस्तिका प्रदान करने की प्रथा: बोर्ड परीक्षाओं में बोर्ड द्वारा एक अलग उत्तर पुस्तिका प्रदान करने के चलते प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी सुझाव दिया गया है कि बोर्ड पैटर्न के अनुसार एक अलग उत्तर पुस्तिका प्रदान कर उसी प्रथा को अपनाया जा सकता है. सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि वे प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड पैटर्न के अनुसार एक अलग उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराएं.

Haryana PreBoard Exams 2026
हरियाणा में जनवरी में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं (ETV Bharat)

इस फंड से करें बंदोबस्त: जारी पत्र में कहा गया है कि इन उत्तर पुस्तिका को उपलब्ध कराने का इंतजाम स्कूल स्तर पर CCWF/परीक्षा/अन्य संबंधी स्वीकृत फंड से किया जा सकता है. साथ ही निदेशालय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

बता दें कि शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं. विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा का अनुभव मिलेगा और उनकी परीक्षा तैयारी में सुधार होगा. यह आदेश 7 जनवरी 2026 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक हरियाणा की ओर से सहायक निदेशक (शैक्षणिक) द्वारा जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें:HBSE परीक्षा-2026 की तैयारी तेज, चैक-लिस्ट जारी: 7 जनवरी तक सुधार व केन्द्र ऑप्शन का मौका