ETV Bharat / state

IPL में मुस्तफिजुर रहमान विवाद: अनिल विज बोले- "बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा, ऐसे में खिलाड़ी को खरीदना गलत"

Anil Vij on Mustafizur Rahman: IPL 2026 में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है.

Anil Vij on Mustafizur Rahman
Anil Vij on Mustafizur Rahman (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 2, 2026 at 5:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला: IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा है. इस नीलामी के बाद से ही केकेआर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. बांग्लादेश के ताजा हालात को देखते हुए नेताओं से लेकर धर्मगुरु और अब लोग भी बांग्लादेशी क्रिकेटर का आईपीएल में खेलने का विरोध जता रहे हैं. इसी कड़ी में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है.

IPL में मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर अनिल विज की प्रतिक्रिया: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा "बांग्लादेश जो कुछ हमारे साथ कर रहा है. रोजाना हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें आ रही हैं. दीपू को पेड़ के साथ बांधकर जला दिया गया. ऐसे देश के साथ हमें किसी भी प्रकार का संबंध नहीं नहीं रखना चाहिए. अगर कुछ लोगों ने वहां के खिलाड़ियों को खरीदा है. इसका मतलब उनकी पैसे से मदद की है, तो ये बहुत गलत है."

IPL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर अनिल विज की प्रतिक्रिया (Etv Bharat)

धर्मगुरुओं के बयान के बाद मामले ने पकड़ता तूल: धर्मगुरुओं के बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पर विरोध जताया. दोनों ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लेकर चेतावनी दी थी. रामभद्राचार्य ने कहा "शाहरुख खान हीरो नहीं हैं. शाहरुख खान का कोई चरित्र नहीं है. उनके काम गद्दार जैसे रहे हैं."

मुस्तफिजुर रहमान की IPL में खेलने की संभावना बरकरार: हालांकि केकेआर टीम मैनेजमेंट की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वहीं बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर किसी भी तरह के प्रतिबंध से इनकार किया है. जिसके चलते बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए खेलने की संभावना बरकरार है.

ये भी पढ़ें- महिपाल ढांडा का राहुल गांधी पर कटाक्ष, कहा-"छाज तो बोले लेकिन छालनी भी बोले जिसमें एक हजार छेद"