ETV Bharat / state

20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद, आज होगी बीएसी की बैठक

20 फरवरी से प्रस्तावित बजट सत्र हंगामेदार होने का अनुमान है. सत्र की रणनीति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की आज बैठक है.

Haryana budget session
20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 18, 2026 at 3:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू हो रहा है. जबकि बजट दो मार्च को पेश होगा. वहीं सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी अपनी तैयारी पूरी कर रखी है. इस बार सदन के हंगामेदार होने की पूरी संभावना है. मानसून सत्र के दौरान भी सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई थी. कुछ ऐसा ही इस बार बजट सत्र में देखने को मिल सकता है.

20 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगा बजट सत्र!: हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी. यह बैठक आज दोपहर बाद तीन बजे होगी, जिसमें सत्र की अवधि की तारीखों को लेकर अंतिम मुहर लगेगी. हालांकि प्रस्तावित तारीखों के मुताबिक सत्र 20 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगा. जबकि मार्च को बजट पेश होगा, उसके बाद एक सप्ताह का सेशन ब्रेक रहेगा. सेशन के ब्रेक के बाद बजट पर विधानसभा में चर्चा होगी.

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज: वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी बजट सत्र को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है. विपक्ष इस बार विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा. विपक्ष के तेवरों को देखते हुए इस बात के असर बने हुए हैं कि वह विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल करेगा. इस बार बुजुर्गों की पेंशन कटने का मुद्दा, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्तियों में अन्य राज्यों के युवाओं की अधिक संख्या में भर्ती के साथ ही धान घोटाला, किसानों और बेरोजगारों के मुद्दे को लेकर विपक्ष सदन में सवाल करेगा. इस सबके बीच कांग्रेस आज विधायक दल की बैठक में सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करेगी.

बीजेपी बजट सत्र की तैयारी के लिए आज करेगी बैठकः वहीं सत्ता पक्ष ने भी जवाब देने की तैयारी पूरी कर रखी है. बीजेपी विधायक दल की इसके लिए आज बैठक होगी, जिसमें सत्ता पक्ष विपक्ष के सवालों का कैसे जवाब देगा, इसकी रणनीति तैयार की जाएगी. वहीं जिस तरह से विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए सीएम नायब सैनी मीडिया से बातचीत में विपक्ष के उठाए जा रहे मुद्दों का जवाब दे रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि सत्ता पक्ष ने सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब देने की पूरी कर रखी है.

ये भी पढ़ें- 'हरियाणा की जनता के सुझावों पर ही बनेगा 2026-27 का बजट', सीएम नायब सिंह सैनी बोले - 2 मार्च को विधानसभा में पेश करेंगे