सवा दो लाख करोड़ रुपए का हो सकता है हरियाणा का बजट, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का दावा
हरियाणा विधानसभा में कल बजट पेश होगा. कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बजट सवा दो लाख करोड़ का हो सकता है.

Published : March 1, 2026 at 5:20 PM IST
गुरुग्राम : हरियाणा का बजट 2 मार्च (सोमवार) को पेश होना है. ऐसे में बजट पेश होने से पहले कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने राज्य के आगामी बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा सरकार का बजट सवा दो लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये केवल सरकारी बजट नहीं होगा, बल्कि प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा.
सवा दो लाख करोड़ का बजट : कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने हरियाणा के बजट को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "दो मार्च को मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे और ये एक ऐसा बजट होगा, जो सरकारी बजट नहीं होगा. जो आम आदमी का, हर वर्ग के नागरिकों का इसमें ख्याल रखा जाएगा. मुझे उम्मीद है कि सवा दो लाख करोड़ रुपए का ये बजट होगा. सभी जिलों और सभी वर्गों के लोगों को इसमें कुछ ना कुछ जरूर मिलने वाला है."
बादशाहपुर में रैली करेंगे मुख्यमंत्री : दरअसल कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने ये भी जानकारी दी कि 22 तारीख को मुख्यमंत्री बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. वहीं इस दौरान राव नरबीर सिंह के समर्थक और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : ईरानी हमले के बीच कतर में फंसा रोहतक का मरीन इंजीनियर, परिजनों ने भारत वापस लाने की लगाई गुहार
ये भी पढ़ें : महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा फरीदाबाद का अमृता अस्पताल, इलेक्ट्रिक गाड़ी चला कर परिवार का कर रही भरण पोषण
ये भी पढ़ें : गेंदे के फूलों के नहीं मिले सही दाम, किसान ने एक एकड़ में लगी फसल पर चलाया ट्रैक्टर

