ETV Bharat / state

हरियाणा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विपक्ष लाएगा अविश्वास प्रस्ताव, CM बोले- फ्रस्ट्रेशन में कांग्रेस

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरूवार से शुरू होगा. तीन दिवसीय सत्र के दौरान विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा.

Haryana Assembly session to begin on December 18 Haryana CM Nayab Singh Saini
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 17, 2025 at 11:03 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर(गुरूवार) से शुरू हो रहा है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विपक्ष ने इस दौरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है. वहीं हरियाणा सीएम ने कहा है कि कांग्रेस फ्रस्ट्रेशन में है.

तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र : आज बीएसी की बैठक के बाद बताया गया कि इस बार का शीतकालीन सत्र 3 दिवसीय होगा जो 18 दिसंबर के अलावा 19 और 22 दिसंबर को रहेगा.

बीएसी की बैठक के बाद बोले मुख्यमंत्री : बीएसी की बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बोलते हुए कहा कि "BAC की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई है. शीतकालीन सत्र 3 दिन चलेगा. सरकार हर बिंदु पर चर्चा और जवाब देने के लिए तैयार है. जहां तक सत्र की समय अवधि को बढ़ाने की बात है तो उस पर हाउस भी निर्णय कर सकता है. 2004 में कांग्रेस की सरकार के दौरान मात्र 2 दिन का सेशन बुलाया गया था, 2005 में तीन दिन का बुलाया गया था, 2007 में सिर्फ दो सेशन साल में हुए जो मार्च और सितंबर में हुए थे. कांग्रेस सरकार ने 2008, 2010, 2011, 2012 में सिर्फ 2 सेशन किए थे. इस प्रथा को पूर्व सीएम मनोहर लाल ने बदला. 2014 के बाद सत्र 4 दिन का हुआ. 2024 में हमने पांच दिन का किया. विधायी कार्य के हिसाब से सत्र चलता है. विपक्षी साथी सार्थक चर्चा करें और जनता के मुद्दे लेकर आए. विपक्षी नेता अपनी बात तो करते हैं, लेकिन जब सरकार जवाब देती है तो वॉकआउट करते हैं, सरकार की बात भी सुननी चाहिए. कांग्रेस फ्रस्ट्रेशन में है. कांग्रेस अभी भी हार को पचा नहीं पा रही है. ये लोग सोच कर बैठे थे कि इनकी सरकार बन रही है, लेकिन जनता ने 11 साल के डबल इंजन की सरकार के काम पर मुहर लगा दी. मैं चाहता हूं कि सार्थक चर्चा हो, पिछले सत्र में एक दिन तो पूरा इन्होंने बर्बाद कर दिया था. उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी, शीशा साफ करता रहा. कांग्रेस पार्टी झूठ का सहारा ले रही है. बाबा भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को कोई खतरा नहीं है. अगर खतरा है तो कांग्रेस पार्टी को ख़तरा है."

अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला : हरियाणा कांग्रेस ने पहले ही विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने के लिए रणनीति बना डाली है. मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया गया. पार्टी ने फैसला लिया है कि सदन के भीतर खेल परिसरों में खेल सुविधाओं और सामग्री के अभाव और बदहाली, फर्जी मतदाताओं और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके सरकार बनाने जैसे मुद्दों पर काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा. इसके साथ ही अरावली को बचाने, जलभराव मुआवजा, बढ़ते प्रदूषण, धान घोटाला, कानून व्यवस्था, मनरेगा, बढ़ते नशे, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को ध्यानाकर्षण और अल्प चर्चा प्रस्तावों के माध्यम से उठाया जाएगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - शीतकालीन सत्र के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी पार्टी

ये भी पढ़ें - हरियाणा के शीतकालीन सत्र के लिए इनेलो की तैयारी, 9 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए, आदित्य-अर्जुन चौटाला ने पूछे सवाल

ये भी पढ़ें - हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, सीएम नायब सिंह सैनी ने की घोषणा