ETV Bharat / state

शादी समारोह के दौरान फायरिंग, नेपाल की डांसर का चेहरा जला, हिरासत में दूल्हा

जमुई में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान नेपाल की डांसर का चेहरा जल गया. मामले में दूल्हा समेत तीन को हिरासत में हैं.

harsh firing in jamui
जमुई में हर्ष फायरिंग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 28, 2026 at 2:35 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जमुई: बिहार के जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहार गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह की खुशियों के दौरान अफरातफरी मच गई. हर्ष फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया. रिसेप्शन पार्टी के दौरान एक तरफ स्टेज पर डांसरों का डांस चल रहा था तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी. इसमें नेपाल की एक डांसर गंभीर रूप से जख्मी हो गई है.

नेपाल की डांसर जख्मी: शुक्रवार को लोहार गांव में शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी चल रही थी. रंगारंग कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गई थी. लड़के पक्ष की ओर से नेपाल से डांसरों को बुलाया गया था. स्टेज पर डांस के प्रोग्राम में संगीत के धुन पर महिला डांसर थिरक रही थी.

जमुई में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग (ETV Bharat)

रिसेप्शन में हर्ष फायरिंग से हड़कंप: मिली जानकारी के अनुसार इसी बीच कुछ लड़के स्टेज पर चढ़ गए और अवैध हथियार से फायरिंग करने लगे. घटना के बाद एक महिला डांसर जख्मी होकर गिर पड़ी. मामले में पुलिस ने दूल्हे समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

डांसर का इलाज जारी: इसी बीच मामले की भनक पुलिस को लग गई तो पुलिस मौके पर पहुंची. लड़के पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही महिला डांसर को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

पुलिस का बयान: जमुई एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में एक शादी समारोह में गोली चली है. एक महिला डांसर घायल हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो स्थानीय लोगों ने बताया का शादी के उत्सव में गोली चली थी.

"एक महिला डांसर घायल हुई है. पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है. मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं. टेंट में गोली से छेद हुआ था, आदि कब्जे में लिया है. मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है. महिला डांसर का इलाज किया गया है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. राजेश कुमार, नीतीश कुमार और मनीष कुमार (दूल्हा) को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है."- सतीश सुमन, एसडीपीओ

2 साल से डांसर का काम कर रही: वहीं डांसर ग्रुप को बुकिंग कर शादी समारोह भेजने वाले ग्रुप के लड़के भविश कुमार जो लखीसराय जिले का रहने वाला है, ने बताया कि उक्त लड़की नेपाल की है और भी ग्रुप में कई लड़कियां हैं. बुकिंग होता है उसके हिसाब से दिल्ली, लखनऊ, बंगाल, जसीडीह कहीं से भी हमलोग लड़कियों को बुला लेते हैं. लगभग 6 साल से ये काम कर रहे हैं. उक्त नेपाल की लड़की पिछले दो साल से हमलोगों के ग्रुप से जुड़ी है.

harsh firing in jamui
नेपाल की डांसर जख्मी (ETV Bharat)

"डांसर को डांस प्रोग्राम के लिए भेजा गया था. 35 हजार में बुकिंग हुई थी. वहीं स्टेज पर तीन-चार लोगों ने चढ़कर फायरिंग की थी. फायरिंग के दौरान बारूद का छीटा आंख के पास और चेहरे पर लगा जिससे महिला डांसर घायल हो गई."- भविश कुमार, डांस ग्रुप का लड़का

बिहार में हर्ष फायरिंग को लेकर कानून सख्त है, बावजूद इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा है. गृह मंत्रालय और बिहार पुलिस के निर्देशों के मुताबिक यह एक लापरवाही नहीं बल्कि एक संगीन अपराध है. केंद्र सरकार ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 (9) में बदलाव किया है. इसके तहत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों या शादी में हर्ष फायरिंग करना दंडनीय है. दोषी पाए जाने पर 2 साल तक की जेल और 1 लाख तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें

बिहार में तमंचे पर डिस्को, छठीहार के दौरान हर्ष फायरिंग, नशे में 24 गिरफ्तार

पकड़ा गया BJP नेता का बड़ा झूठ, अब अस्पताल से सीधे जाना पड़ेगा जेल, जानें पूरा मामला