ETV Bharat / state

हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर इंटरस्टेट मीटिंग, जानिये बैठक के KEY POINTS

2 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले शरदीय कांवड़ मेले, 15 फरवरी पड़ने वाले को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर चर्चा की गई.

HARIDWAR SHARADIYA KANWAR MELA
हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेला तैयारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 31, 2026 at 8:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: शारदीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने वाली है. इस कांवड़ यात्रा में यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचते हैं. शनिवार को हरिद्वार और बिजनौर पुलिस के बीच अंतरराज्यीय समन्वय मीटिंग हुई. जिसमें कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लानिंग की गई.

2 फरवरी से महाशिवरात्रि तक चलने वाली कांवड़ यात्रा में कई लाख श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और मेला सकुशल संपन्न हो इसके लिए सभी जरूरी तैयारी की गई है.

हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेला तैयारी (ETV Bharat)

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आगामी शरदीय कांवड मेला और महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शनिवार को होटल पिनाका, थाना श्यामपुर में बार्डर मीटिंग का आयोजन किया गया. मींटिग में एसपी सिटी हरिद्वार, अभय सिंह, सीओ सिटी हरिद्वार, शिशुपाल सिंह नेगी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिद्वार, एसओ श्यामपुर व जनपद बिजनौर से एसपी सिटी केजी सिंह, सीओ नजीबावाद, एसएचओ मण्डावली शामिल हुये. इस दौरान 2 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले शरदीय कांवड़ मेले, 15 फरवरी पड़ने वाले को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर चर्चा की गई.

बैठक में सूचनाओं का आदान प्रदान करने, यातायात प्लान को शेयर किया. बार्डर पर प्रभावी चेकिंग के लिए पुलिस प्रबन्धन किये जाने पर भी चर्चा हुई. के जी सिंह, एसपी सिटी, बिजनौर ने बताया शारदीय कांवड़ मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बैठक का आयोजन किया था. ठोस यातायात प्लान बनाकर, उत्तराखंड पुलिस से समन्वय बनाकर मेले को संपन्न कराया जाएगा. कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए हाइवे पर क्यूआरटी टीम को तैनात किया जाएगा. जगह जगह कांवड़ियों की सुरक्षा से संबंधित साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे.

अभय प्रताप सिंह, एसपी सिटी, हरिद्वार ने बताया शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. समन्वय बैठक के दौरान यूपी के पड़ोसी जिले के पुलिस अधिकारियों से ड्यूटी प्लान और यातायात प्लान पर चर्चा की गई है. हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कांवड़ियों और मालवाहक वाहनों को एक साथ चलना है. इसके लिए डाइवर्जन प्लान लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा आगामी शारदीय कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा.

पढ़ें- हरिद्वार में तैयार हो रहा उत्तराखंड का पहला यूनिटी मॉल, जानिये क्या है इसकी खासियत