ETV Bharat / state

सिडकुल में युवक युवतियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात घूंसे और बेल्ट, पड़ताल में जुटी पुलिस

हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में युवक युवती के आपसी विवाद मामले की पुलिस जांच में जुट गई है.

Haridwar Youth Group Fight
सिडकुल क्षेत्र में युवकों के बीच मारपीट (Photo-Local Resident)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 29, 2026 at 8:27 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में युवक युवती के आपसी विवाद के बाद सड़क पर कई लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर ही एक दूसरे से भिड़ गए. इस दौरान लात घूंसे चलने के साथ बेल्ट से भी जमकर मारपीट की गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ युवतियां भी हाथ साफ करती नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सिडकुल क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले कई युवक और युवतियां छुट्टी के वक्त बाहर निकले थे. बताया जा रहा है कि एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद कितना बड़ा की देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए. एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे. इतना ही नहीं इस बीच लोगों ने मारपीट की घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. जांच में तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
-अजय शाह, सिडकुल थाना प्रभारी-

वायरल वीडियो में कई युवक एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. कुछ महिलाएं भी विवाद में शामिल नजर आ रही हैं. सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने के कारण राहगीरों की भीड़ जुट गई. हालांकि, मारपीट की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पढ़ें: पिरान कलियर में युवक की बेरहमी से पिटाई, अपहरण किया, 9 के खिलाफ केस दर्ज