ETV Bharat / state

हरिद्वार पुलिस ने बाज गैंग को किया अरेस्ट, युवक को मारी थी गोली, शहर में फैला रहे थे दहशत

हरिद्वार में युवक को गोली मारने में बाज गैंग का हाथ सामने आया है. बाज गैंग शहर में दहशत फैलाने की भी कोशिश करता है.

Etv Bharat
हरिद्वार पुलिस ने बाज गैंग को किया अरेस्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : April 23, 2026 at 6:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गैंग बनाकर किए गए हमले में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. कुल मिलाकर पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए है.

पांचों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भेल फाउण्ड्री गेट के पास ड्यूटी का रहे दो युवकों के साथ मारपीट की थी और फायरिंग भी की थी. इस दौरान वंश नाम के युवक के हाथ में गोली भी लगी थी, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व तीन चाकू भी बरामद किए.

जानिए क्यों की थी मारपीट: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्मैक और अन्य नशे के आदि हैं, जिन्होंने बाज नाम से एक गैंग भी बनाया है. सोशल मीडिया पर बाज गैंग के नाम से अकाउंट बनाकर दहशत और फैलाने का काम भी कर रहे थे.

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सम्बन्धित कई धाराओं में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था और अब आईटी एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अकाउंट को डिलीट करने की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल की रात को भेल फाउण्ड्री गेट के पास दो युवकों में साथ मारपीट हुई थी. इस दौरान आरोपियों फायरिंग भी थी. इस दौरान वंशु नाम के युवक पर गोली भी लगी थी. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

पुलिस टीम ने 22 अप्रैल रात दो नाबालिग समेत पांच लोगों को पकड़ा है. आरोपी फरहान व अनमोल के कब्जे से एक-एक देसी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस और आरोपी सागर उर्फ पहाड़ी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया. दोनों नाबालिग आरोपियो के कब्जे से भी चाकू बरामद किए गए.

बाज गैंग बनाकार फैला रहे थे दहशत: पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम पर BAAZ नाम से ग्रुप है, जिसमें सभी आरोपी जुड़े हुए है. बाज गैंग अपना वर्चस्व दिखाने के लिये अवैध हथियारों के साथ लोगों को डराने व धमकाने का काम करते है. गैंग के खिलाफ थाना ज्वालापुर औ कोतवाली हरिद्वार में लडाई झगड़े की शिकायत आई थी, जिसमें पीड़ित वंशु गवाह था. इसी रंजिश व अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिये 21 अप्रैल की रात को आरोपियों ने वंश और उसके साथी पर हमला किया था.

पढ़ें---