आधी रात को आम आदमी बनकर सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे डीएम, डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप, मरीजों का जाना हालचाल
अपनी अलग कार्यशैली को लेकर पहचान बनाने वाले डीएम मयूर दीक्षित ने सरकारी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 26, 2026 at 11:18 AM IST
|Updated : February 26, 2026 at 12:59 PM IST
हरिद्वार: डीएम मयूर दीक्षित बीती देर रात अचानक मेला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे. डीएम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया. अचानक डीएम को देखकर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. डीएम ने दोनों अस्पताल में अस्पताल में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने व सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. खराब लाइटों, पेयजल व्यवस्था दूरस्त रखने और खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने महिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस वाहन एवं 108 सेवा हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए.
डीएम मयूर दीक्षित ने सबसे पहले मेला अस्पताल का निरीक्षण किया व ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान डीएम ने भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. जिसमें अवगत कराया गया है कि चिकित्सालय में उनका उपचार ठीक ढंग से किया जा रहा है और किसी तरह से कोई समस्या नहीं है, खाना समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है. डीएम ने हॉस्पिटल में सभी चीजों को परखा.
डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई का रही बेड शीट एवं कंबलों की नियमित धुलाई कराई जाए. उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को साफ स्वच्छ कंबल उपलब्ध हो, इसके लिए उन्होंने नए कंबल खरीदने के निर्देश दिए. इसके बाद डीएम महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे और भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. डीएम ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया.

डीएम ने लेबर रूम का निरीक्षण कर प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं की जानकारी प्राप्त की. जिसमें ड्यूटी और तैनात डॉ. शिवंशी ने डीएम को अवगत कराया है कि लेबर रूम में प्रसव हेतु दो महिलाएं भर्ती हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है. चिकित्सालय में जिन महिलाओं का प्रसव हुआ है वह 13 महिलाएं भर्ती हैं. डीएम ने डॉक्टरों को हिदायत दी है कि चिकित्सालय में प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को अनावश्यक रूप रेफर न किया जाए. चिकित्सालय में आने वाले सभी गर्भवती महिलाओं का ठीक ढंग से उपचार किया जाए.
पढ़ें-

