हरिद्वार अर्धकुंभ को लेकर चालीस आश्रमों के साथ बैठक, साधु संतों के मांगे गये सुझाव
बैठक में साधु संतों ने तीन महीने के लिए बिजली, पानी और सीवर के बिल माफ करने का सुझाव दिया है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 26, 2026 at 7:34 PM IST
हरिद्वार: 2027 अर्धकुंभ मेले की तैयारियां के बीच बैठकों का दौर जारी है. अखाड़ों के साधु संतों में साथ मेला प्रशासन ने मठ मंदिर और आश्रमों के साधु संतों के साथ बैठक की कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ के दौरान बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, शिविर और भूमि आवंटन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं पर चर्चा की. बैठक में साधु संतों के सुझाव भी मांगे.
अधिकारियों ने कुंभ मेले के सभी स्थाई और अस्थाई निर्माण कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया. इस दौरान साधु संतों ने बैठक में अपने सुझाव दिए. कुंभ मेले के दौरान तीन महीने की अवधि तक आश्रमों के बिजली, पानी और शिविर के बिल माफ करने की मांग रखी. अधिकारियों ने साधु संतों के सुझाव और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश महाराज ने कहा हरिद्वार कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सभी साधु संत सरकार के साथ है. मेला प्रशासन का सहयोग करेंगे. कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिले. बैठक में उनसे जुड़े सुझाव रखे हैं.
उन्होंने पहली बार कुंभ के आयोजन में स्थानधारी संतों को बैठक में बुलाया गया है. कई चरणों में बैठक होंगी और सभी संतों को बुलाया जाएगा. महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि कुंभ के दौरान अखाड़ों के साथ ही आश्रमों के भी शिविर लगते हैं, जिनमें हजारों श्रद्धालु आते हैं. उन श्रद्धालुओं को बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं मिले, इसके सुझाव रखे गए हैं.
बैठक के दौरान करीब चालीस आश्रमों के साधु संत उपस्थित रहे. मेला प्रशासन ने सभी साधु संतों के सुझाव मांगे. मेला प्रशासन का प्रयास है कि सभी साधु संतों को साथ लेकर कुंभ को दिव्य और भव्य बनाया जाए. वहीं बैठक में बुलाने और सुझाव लेने के बाद साधु संतों ने मेला प्रशासन की पहल का स्वागत किया.
अपर कुंभ मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने बताया कि बैठक सभी साधु संतों को साथ लेकर भव्य और सुरक्षित कुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा. आगे भी बैठकों में कुंभ मेला क्षेत्र के सभी साधु संतों को बुलाकर उनके सुझाव लिए जाएंगे. साधु संतों ने जितने भी सुझाव दिए हैं, उन सभी सुझावों को उच्च स्तर पर भेजा जाएगा.
पढे़ं- अर्धकुंभ मेले को लेकर साधु संतों के साथ चर्चा, अमृत स्नान, पेशवाई और भूमि आवंटन को लेकर मांगे सुझाव
पढे़ं- पीएम मोदी ने खोला उत्तराखंड के लिए खजाना, हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए जारी किया 500 करोड़ का बजट
पढे़ं- हरिद्वार अर्धकुंभ की तैयारियों में जुटी सरकार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की समीक्षा बैठक

