ETV Bharat / state

हरदा में सुअर के लिए मल्ल युद्ध, महिलाओं और नगर पालिका ने भांजी लाठियां, टूटी गाडियां

हरदा में सूअरों को पकड़ना नगर पालिका की टीम को महंगा पड़ा. मारपीट कर महिलाएं सारे सूअर छुड़ा ले गईं. सुनील कुशवाह की रिपोर्ट.

Harda pigs problem Women Attack
इंदौर की टीम पर लाठी-डंडे ले टूट पड़ी महिलाएं (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 20, 2026 at 5:35 PM IST

|

Updated : August 20, 2026 at 6:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हरदा : शहर में सूअरों के आतंक की शिकायतों के बाद हरदा नगरपालिका ने इंदौर से सूअर पकड़ने वाली टीम को ठेके पर बुलाया. इसके बाद पुलिस की टीमें सूअर पकड़ने रवाना हुईं. श्री धाम कॉलोनी और मंगल होम्स पहुंचे टीम के सदस्यों पर सूअर पालकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस ने हमलावरों को मौके से खदेड़ा. इसके बाद टीमों ने सूअरों को पकड़कर वाहन में बंद किया.

महिलाओं के आक्रामक तेवर देख पुलिस हैरान

जैसे ही टीमें सूअरों से भरे वाहन को लेकर रवाना होने की तैयारी कर रही थीं तो महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंची और सूअर पकड़ने वाली टीम पर हमला कर दिया. महिलाओं ने जिस पिकअप वाहन में सूअर भरे थे, उसका ताला तोड़ा सूअरों को निकाला. महिलाओं के तेवर देखकर पुलिस लाचार दिखी. पुलिस ने अपने अधिकारी को महिला पुलिस बुलाने के लिए कहा. आधे घंटे तक महिलाएं तांडव करती रही, लेकिन एक भी महिला पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और महिलाएं सारे सूअर छुड़ाकर चली गईं.

एसडीओपी शालिनी परस्ते (ETV BHARAT)

कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत

इस मामले में नगरपालिका और इंदौर से आई टीम ने कोतवाली थाने शिकायत दर्ज कराई. इंदौर से सूअर पकड़ने आये राहुल घावरें ने बताया "नगरपालिका ने सूअर पकड़ने का ठेका दिया था. वे लोग सूअर पकड़ रहे थे, तभी सूअर पालक हथियार लेकर आये और टीम पर हमला कर दिया. कुछ लोगों को चोटें आई हैं. घटना के बाद पुलिस बल आया. हमलावरों ने डंडों और पत्थर से हमला किया. हमलावरों में 20 महिलाएं और कई पुरुष थे."

Harda pigs problem Women Attack
हरदा में सूअरों को पकड़ना नगरपालिका की टीम को महंगा पड़ा (ETV BHARAT)

कई वाहनों में भी तोड़फोड़

एसडीओपी शालिनी परस्ते का कहना है "सुबह से ही नगरपालिका की टीम द्वारा आवारा सूअरों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा था. इस दौरान श्री धाम कालोनी के पास टीम पहुंची तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है. नगरपालिका से शिकायत प्राप्त हुई है. इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी."

Last Updated : August 20, 2026 at 6:32 PM IST