ETV Bharat / state

सिस्टम की लापरवाही; हापुड़ में निर्माणधीन सड़क के गड्ढे में गिर कर बाइकसवार युवक की मौत

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी के पास निर्माणाधीन पिलखुवा-फगौता मार्ग पर हुई दुर्घटना.

सड़क के गड्ढे में गिर कर बाइकसवार युवक की मौत
सड़क के गड्ढे में गिर कर बाइकसवार युवक की मौत. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 1, 2026 at 11:15 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हापुड़ : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी के पास निर्माणाधीन पिलखुवा-फगौता मार्ग के गहरे गड्ढे में गिरने से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई. हादसा सड़क निर्माण में लापरवाही की वजह से हुआ. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासनिक पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया. आरोप है कि निर्माण स्थल और गहरे गड्ढों के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की गई है और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत लगाए गए हैं.

मामला जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है. अचपलगढ़ी निवासी विजय (42) पिलखुवा-फगौता मार्ग से बाइक से गुजर रहे थे. सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय को सिद्धि विनायक हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के निकट निर्माणाधीन सड़क पर दुर्घटना की सूचना मिली थी. पुलिस टीम के पहुंचने पर घायल मिले विजय निवासी अचपलगढ़ी को अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.