ETV Bharat / state

Happy New Year 2026 wishes: नए साल पर बधाई संदेश, जानिए

छत्तीसगढ़ के सीएम समेत तमाम लोगों ने नए वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं.

Happy New Year 2026 wishes greetings
नए साल पर बधाई संदेश (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 6:21 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: साल 2025 बीत चुका है और नए साल का आगाज हो गया है. पूरे देश में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं. साल के पहले दिन लोग मंदिरों में पूजा पाठ कर रहे हैं . छत्तीसगढ़ में भी नए साल का स्वागत लोग बाहें फैला कर रहे हैं. रायपुर, सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, और बिलासपुर संभाग में लोगों मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना के साथ नए साल के पहले दिन भगवान से आशीर्वाद मांग रहे हैं. छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है. लोग मौज मस्ती और खुशनुमा माहौल में नए साल की शुरुआत कर रहे हैं.

नए साल पर लोग दे रहे बधाई संदेश

नव वर्ष के शुरुआत के मौके पर लोग अपने परिवार के लोगों, दोस्तों और शुभ चिंतकों को बधाई संदेश भेज रहे हैं. मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई दे रहे हैं.

राजनेताओं ने भी लोगों को दी बधाई

नए साल की दस्तक के साथ छत्तीसगढ़ के राजनेताओं ने भी प्रदेश की जनता को नव वर्ष की बधाई दी है. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नूतन कैलेंडर वर्ष 2026 की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.

नया वर्ष खुशियों के साथ नई ऊर्जा और नए संकल्प भी साथ लेकर आया है- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के दोनों डिप्टी सीएम ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी है.डिप्टी सीएम अरुण साव और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोशल मीडिया साइट एक्स पर जनता के लिए शुभकामना संदेश लिखे हैं.

आप सभी को अंग्रेजी कैलेंडर के नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-विजय शर्मा,डिप्टी सीएम. छत्तीसगढ़

यह नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं नवीन संकल्पों की ऊर्जा लेकर आए, यही कामना है- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

मंत्रियों ने भी दी बधाई

छत्तीसगढ़ के कई मंत्रियों ने भी प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं.इस अवसर पर मंत्रियों ने प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है.

नूतन कैलेण्डर वर्ष 2026 की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें-ओपी चौधरी, वित्त मंत्री

आप सभी को अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं- लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री, छग शासन

विपक्ष के नेताओं ने भी जनता को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने भी जनता को नव वर्ष की मंगलकामनाएं दी है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर नववर्ष 2026 की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. नया वर्ष आपके जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा, असीम खुशियां एवं सफलताएँ लेकर आए तथा स्वास्थ्य, शांति, समृद्धि और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक बने.

यह वर्ष सभी के लिए उज्ज्वल एवं मंगलमय हो, ईश्वर से कामना करता हूं- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम, छत्तीसगढ़

इस अवसर पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश की जनता को बधाई संदेश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि नव वर्ष 2026 की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.नया वर्ष नई ऊर्जा, मजबूत संकल्प और सकारात्मक बदलाव लेकर आए.प्रदेश का हर नागरिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और एक बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रखे.

new year 2026: नए साल के पहले दिन परिवार के साथ रायपुर के एनर्जी पार्क पहुंचे लोग, पहले से रौनक रही कम

पुरातात्विक स्थल सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया निरीक्षण

खाटू श्याम मंदिर में नए साल का स्वागत, श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद मांगी खुशहाली