ETV Bharat / state

हैप्पी न्यू ईयर 2026: नए साल का जश्न मनाने तीरथगढ़ जलप्रपात पहुंचे देशी - विदेशी पर्यटक

सैलानियों की भीड़ से गुलजार हुए बस्तर के सभी पर्यटक स्थल.

Tirathgarh waterfall
तीरथगढ़ जलप्रपात (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 8:01 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्तर: नए साल का आगाज हो चुका है. बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक माने और टूरिस्ट प्लेस का दीदार करने के लिए बस्तर पहुंचने लगे हैं. सबसे ज्यादा भीड़ बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात पर पहुंच रहा है. सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में नए साल का आगाज करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं.

बस्तर में लगी पर्यटकों की भीड़

पूरे बस्तर क्षेत्र में नए साल की छुट्टियों के दौरान पर्यटन गतिविधियों में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिल रहा है. जिससे तीरथगढ़ सहित आसपास के प्राकृतिक स्थलों पर भी सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है. क्रिसमस और नए साल के अवसर पर होटल, रिसॉर्ट और होम स्टे की बुकिंग में तेज़ी से वृद्धि हुई है.

हैप्पी न्यू ईयर 2026 (ETV Bharat)

तीरथगढ़ जलप्रपात

तीरथगढ़ जलप्रपात अपनी ऊँचाई और प्राकृतिक मोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है. बरसात के मौसम में तो यहां का नजारा और भी अनुपम होता है. तीरथगढ़ जलप्रपात में मुनगाबहार नाला गिरता है, जो आगे जाकर कांगेर नाला होते हुए शबरी नदी में मिल जाता है. तीरथगढ़ जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 100 फीट है. जो तीन स्टेप में होकर नीचे गिरती है. इस साल भी पर्यटन विभाग का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे.

Tirathgarh waterfall
हैप्पी न्यू ईयर 2026 (ETV Bharat)
Tirathgarh waterfall
हैप्पी न्यू ईयर 2026 (ETV Bharat)

मैं पहली दफा बस्तर पहुंचा हूंं. बस्तर का तीरथगढ़ जलप्रपात काफी खूबसूरत है. बस्तर दौरा का काफी अच्छा अनुभव दे रहा है. जलप्रपात का दृश्य काफी मनोरम है. काफी शांत वातावरण तीरथगढ़ जलप्रपात का है, जो कि काफी अच्छा है. छत्तीसगढ़ का बस्तर पूरे भारत के साथ ही विश्वभर में मशहूर है. बस्तर के ब्यूटी की एक अलग ही छाप है. इस कारण नए साल की शुरुआत करने के लिए बस्तर पहुंचे हैं. बस्तर में माओवादियों के नाम से पहले डर लगता था, लेकिन तीरथगढ़ सुरक्षित तरीके से पहुंचे हैं, कोई भी परेशानी नहीं हुई है. अब माओवाद भी खत्म हो रहा है, सबको रोजी रोजगार चाहिए: योगेश, पर्यटक

Tirathgarh waterfall
हैप्पी न्यू ईयर 2026 (ETV Bharat)

कोलकाता से अपने परिवार के साथ बस्तर आया हूं. बस्तर के विभिन्न पर्यटन स्थलों में घूमा, बड़ा मजा आया. सबसे ज्यादा आनंद हमें तीरथगढ़ जलप्रपात पर आया. बस्तर के जलप्रपातों के विषय में ही सुना था. करीब से देखा तो सपने के सच होने जैसा लगा. अब दूसरे को भी बताएंगे कि बस्तर काफी खूबसूरत है. होटल के साथ ही खाने की सामग्रियां भी सस्ती हैं, साथ ही अच्छी भी हैं: विमल चक्रवर्ती, पर्यटक, कोलकाता

बस्तर की नेचुरल ग्रीन ब्यूटी के दीवाने हुए लोग

पर्यटक पीएस. लक्ष्मी ने बताया कि वे विशाखापट्टनम से बस्तर आए हुए हैं. 3 सालों से चित्रकोट देखने का सपना था. जो इस बार पूरा हुआ है. चित्रकोट में ही लोगों ने तीरथगढ़ जलप्रपात के विषय में जानकारी दी. जिसके बाद अब तीरथगढ़ घूम रहे हैं. जो कि काफी अच्छा है. 3 स्टेप में गिर रहा है. चित्रकोट चौड़ा जलप्रपात है. वहीं तीरथगढ़ गहरा जलप्रपात है. जो काफी खूबसूरत है. लोगों को जाकर बताएंगे कि यदि आपको जंगल के बीच समय बिताना है और प्रकृति के बीच रहना है तो आप बस्तर जरूर जाएं.

Tirathgarh waterfall
हैप्पी न्यू ईयर 2026 (ETV Bharat)
Tirathgarh waterfall
हैप्पी न्यू ईयर 2026 (ETV Bharat)

नक्सलवाद से लड़कर पर्यटन के मैप पर चमका बस्तर, धूड़मारास को UN ने बेस्ट पर्यटन स्थल चुना, तिरिया को भी मिला सम्मान

नए साल से पहले की आखिरी शाम, जश्न मनाने के लिए बस्तर के पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़

Yearender 2025: बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक सफलता, जानिए ऐतिहासिक आंकड़े