ETV Bharat / state

बाड़मेर: बॉडर इलाके के दौरे पर पहुंचे हनुमान बेनीवाल, बोले- धार्मिक आस्था पर कुठाराघात नहीं होने देंगे

हनुमान बेनीवाल ने बाड़मेर पहुंचकर सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के तोड़े जाने पर चिंता जताई.

हनुमान बेनीवाल बाड़मेर पहुंचे
हनुमान बेनीवाल बाड़मेर पहुंचे (ETV Bharat Barmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 2, 2026 at 8:53 PM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

बारमेर: जिले के सीमावर्ती इलाकों में ऑपरेशन क्लीन स्वीप की कार्यवाई के दौरान तोड़े गए धार्मिक स्थलों को लेकर सियासत तेज हो गई है. जहां बीते दिनों जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए सर्वधर्म शांति मार्च में कांग्रेस नेताओं ने धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने की कार्यवाई का विरोध जताया. वहीं, अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी इस विषय को लेकर गुरुवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर पहुंचे.

बेनीवाल का कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया. इसके बाद बेनीवाल सर्किट हाउस से काफिले के साथ जिले के सीमावर्ती इलाकों में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत धार्मिक स्थलों पर हुई कार्रवाई का जायजा लेने के लिए रवाना हुए. इससे पहले हनुमान बेनीवाल सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया. राष्ट्र सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है और राष्ट्र सुरक्षा में किसी भी तरह की अड़चन हो तो उसे दूर किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि धर्म विशेष के लोग राजधानी जयपुर में आकर मिले थे. उन्होंने कहा था कि ओरण, गोचर और अतिक्रमण के नाम पर हमें टारगेट किया जा रहा है.

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (ETV Bharat Barmer)

इसे भी पढ़ें- बाड़मेर बॉर्डर पर 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप': सरकारी जमीन से हटे अवैध निर्माण, राजनीति भी गरमाई, धार्मिक स्थल हटाने में भेदभाव का आरोप

प्रेस वार्ता में बोले बेनीवाल: बेनीवाल ने कहा कि "सद्भावना यात्रा के तहत आपसी भाईचारे का संदेश लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे पर हूं. लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी की भावनाओं को ठेस नहीं लगे. सरकार लोगों को बिठाकर समन्वय करे तो लोग सहयोग करेंगे." उन्होंने कहा कि यहां बॉर्डर इलाके में लोग डर और सहमे हुए हैं. अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, उनको संबल देने के लिए और उनकी जायज मांग को लेकर उनके बीच रहूंगा. उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक आस्था पर कुठाराघात और गलत नहीं होने देंगे. राष्ट्र सुरक्षा सब चाहते हैं और आजादी की लड़ाई भी सब ने मिलकर लड़ी थी.

आरएलपी की ताकत पर जोर: हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जोश और जुनून है और हम 2028 तक मजबूती से लड़ेंगे. बाड़मेर आरएलपी का सबसे मजबूत गढ़ है. यहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से भी पूछे तो वो यही कहेंगे कि हम हनुमान जी की पार्टी आरएलपी और बोतल का चिन्ह. उन्होंने कहा कि बाड़मेर और बालोतरा जिले में पार्टी को बहुत बड़ी संभावनाएं हैं. आने वाले पंचायत चुनाव भी मजबूती से लड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें- Ruckus in Barmer : झोपड़ी बचाने पुलिस से भिड़ी लड़की, घर बचाने को छत पर चढ़ीं बालिकाएं

पीएम मोदी और भाजपा पर तंज: पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि आ रहे हैं तो अच्छी बात है. पचपदरा में पीएम की सभा नहीं होने पर तंज कसते हुए कहा कि सभाएं तो पहले भी करते थे. भीड़ तो नरेगा और किराए की, और सभाओं में कुर्सियां लगानी पड़ती थी. बेनीवाल ने कहा कि हमारी सभाओं में लोग आते हैं. वह नीचे बैठते हैं और उनके तो कुर्सियां लगाने के बाद भी लोगों को लाना पड़ता है. सरकारी कर्मचारियों से कहा एक बस गांव से भराने के लिए कहा गया क्योंकि मोदी जी का देश में जो क्रेज था वह खत्म हो गया है. बेनीवाल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जो बीजेपी कट्टर समर्थक हुआ करते थे वो भी आज कहीं न कहीं इस व्यवस्था से दुखी हैं. कोई सुन नहीं रहा है, और बड़े बुरे हालात हैं.

अन्य मुद्दों पर भी दिया बयान: जेल में जगन गुजर मौत पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल प्रशासन से लेकर ऊपर लोगों के हाथ हैं. बेनीवाल ने कहा कि "चार-पांच लोगों ने मिलकर मारा है, एक व्यक्ति मार नहीं सकता है. मैंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है और मृतक के बेटे से भी बात हुई थी, अगर वे आंदोलन करते तो मैं चला जाता, लेकिन सरकार ने उनकी वार्ता से हो गई." बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चार-चार मुख्यमंत्री के दावेदार हैं. इनकी आस्था पार्टी की बजाय व्यक्ति में है. उन्होंने कहा कि आरएलपी का चाहे कोई विधायक नहीं है लेकिन एक सांसद पर लाखों लोगों की आस्था है.

इसे भी पढ़ें- डकैत जगन गुर्जर की हत्या में सरकार के लोगों और अधिकारियों का हाथ, CBI से जांच करवाएं : बेनीवाल

यमुना जल समझौते पर बोलते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर और बीकानेर में पहले जो पानी आ रहा है वो लुधियाना की फैक्ट्रियों का गंदा पानी, कैंसर बढ़ गया. उन्होंने कहा कि हरियाणा से पहले बात तो थी सिंचाई का पानी लाने की. शीशराम ओला ने पहले शुरुआत की थी और उन्होंने कहा कि सिंचाई का पानी शेखावाटी में लाऊंगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिंचाई गायब हो गई.

सीएम शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा बेनीवाल ने कहा कि कल मुख्यमंत्री सिर पर कलश लेकर उठा रहे थे और इतना खुश हो रहे थे जैसे अपने साथ पानी लेकर आए हों. बेनीवाल ने कहा कि पानी कब आएगा? आज लुधियाना के लोग सड़क पर आ गए की पानी नहीं जाने देंगे. हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बाड़मेर हमेशा मेरा ही गढ़ है. चाहे मैं कोई विधायक यहां नहीं जीता हो लेकिन, हमने कई बड़े नेताओं को बाड़मेर में रहने के लिए मजबूर कर दिया है. इसके अलावा हनुमान बेनीवाल ने भाजपा को राम मंदिर चंदा चोरी सहित कई मुद्दों पर घेरते हुए जमकर निशाना साधा.

इसे भी पढ़ें- बेनीवाल बोले, 'पेपर लीक, नशा और अपराध से बिगड़ रहा राजस्थान, युवाओं का भरोसा टूटना चिंता का विषय'