प्रतापपुर में हैमर मैन अरेस्ट, हथौड़ा मारकर ली थी पत्नी की जान, साली समेत बच्ची को नहीं छोड़ा
प्रतापपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी समेत साली और उसकी नाबालिग बेटी पर जानलेवा हमला किया.हैमर मैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 23, 2026 at 3:45 PM IST
सूरजपुर : प्रतापपुर में शादी वाले घर में खूनी खेल खेला गया. जिसमें एक शख्स ने हथौड़ा मारकर अपनी पत्नी की जान ले ली.आरोपी यही नहीं रुका उसने पत्नी के साथ सोई उसकी छोटी बहन और उसकी नाबालिग बेटी पर भी हथौड़े से हमला कर दिया.जिसमें दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.खूनी वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल दाखिल कराया है.
क्या है पूरा मामला ?
प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहरी गांव में देर रात एक खौफनाक घटना घटती है.यहां एक शख्स परिवार के साथ साले की शादी में आया था.साले की बारात वापसी के बाद सभी लोग थककर सो रहे थे.इसी दौरान गणेश कुश्वाहा ने अपनी यशोदा कुश्वाहा के साथ बहस की. बहस के दौरान गणेश कुश्वाहा का गुस्सा इतना बढ़ा कि उसने हथौड़े से पत्नी यशोदा पर जानलेवा हमला कर दिया.
साली पर भी जानलेवा हमला
यशोदा की आवाज सुनकर जब उसकी छोटी बहन अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंची तो नजारा देखकर वो डर गई. इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती आरोपी गणेश ने उस पर भी हथौड़ा चला दिया.गणेश की वहशीपन की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपनी साली की बेटी को भी नहीं छोड़ा और हथौड़ा चला दिया.इस हमले में यशोदा की बहन और उसकी बेटी दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गए.जब घर में चीख पुकार मची तो घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे,जहां अंधेरे का फायदा उठाकर गणेश मौके से फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी गणेश कुश्वाहा ने अपनी पत्नी यशोदा,साली गंगोत्री और भतीजी पिंकी पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया था. इसमें पत्नी यशोदा कुश्वाहा की मौत हो चुकी है,जबकि गंगोत्री का इलाज रायपुर में चल रहा है,वहीं भतीजी पिंकी अभी अंबिकापुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है.आरोपी ने अपनी पत्नी को संबंध बनाने के लिए कहा था,मना करने पर आरोपी नाराज हो गया और हमला कर दिया- अभिषेक पैकरा,एसडीओपी
अस्पताल में किया गया भर्ती
घरवालों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाकर भर्ती किया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ज्यादा खून बह जाने के कारण यशोदा ने दम तोड़ दिया. वहीं उसकी बहन गंगोत्री को अंबिकापुर से रायपुर रेफर किया गया.वहीं गंगोत्री की बेटी को अंबिकापुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है.
कार के ऊपर पलट गया ट्रक, 3 की मौत, अस्पताल से घर लौट रहा था मृतक परिवार
एक साल बाद सदन में पहुंचे कवासी लखमा, पक्ष विपक्ष के विधायकों ने किया अभिवादन
ट्रक के सामने अचानक आ गई बाइक, सूरजपुर में अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर मचा कोहराम

