ETV Bharat / state

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा; शादी समारोह से घर लौट रहे युवक को ओवरलोड डंपर ने कुचला, मौके पर ही मौत

हादसे के बाद डंपर चालक फरार, मृतक युवक के परिवार में मचा कोहराम.

Photo Credit; ETV Bharat
ओवरलोड डंपर ने युवक को कुचला मौत (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : December 5, 2025 at 2:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: जिले में गुरुवार रात को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई. शादी समारोह में शामिल होकर युवक घर के लिए निकला था. बताते हैं कि जैसे ही वह गेस्ट हाउस से बाहर निकला, तभी ओवरलोड डंपर ने उसे कुचल दिया. पुलिस ने कुछ देर बाद डंपर पकड़ लिया, हालांकि चालक फरार बताया जाता है. उसकी तलाश की जा रही है.

घटना कस्बे के देवगांव रोड के पास की है. बता दें कि महोबा के सिजहरी गांव निवासी सुयज्ञ त्रिपाठी (21) पुत्र डॉ. विचित्र त्रिपाठी, रात करीब 2 बजे गेस्ट हाउस के बाहर निकला था. वह घर जा रहा था. तभी पत्योरा खदान की तरफ से आ रहे एक ओवरलोड डंपर ने उसे कुचल दिया.

सुयज्ञ इकलौता बेटा था. उसके चाचा पवित्र मोहन त्रिपाठी एएसपी हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. डंपर को फैक्ट्री एरिया चौकी में खड़ा करा दिया गया है.

थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि रात में विवाह समारोह से निकलने के बाद युवक डंपर की चपेट में आया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई. डंपर को पकड़ा गया है. चालक की तलाश की जा रही है. विधिक कार्रवाई की जाएगी. इधर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.

यह भी पढ़ें: यूपी में सड़क हादसा; तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप और बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: यूपी में सड़क हादसे: हमीरपुर में ट्रक ने महिला को रौंदा, शाहजहांपुर में बस पलटने से 12 श्रद्धालु घायल

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा; बलरामपुर में बस और कंटेनर में टक्कर के बाद लगी आग, 3 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे