ETV Bharat / state

हमीरपुर संपूर्ण समाधान दिवस; पेंशन से वंचित बुजुर्गों को तहसील बुलाकर कराया गया समाधान

सरीला तहसील में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को अवकाश होने के चलते स्थगित हो गया था.

सरीला तहसील पहुंचे वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के फरियादी.
सरीला तहसील पहुंचे वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के फरियादी. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 12:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर : सरीला तहसील में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को अवकाश होने के चलते स्थगित हो गया था. इस कारण सोमवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की मौजूदगी में अयोजित तहसील दिवस में वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के कई मामला का समाधान कराया गया. इसके अलावा कई बुजुर्गों की पेंशन बिना कारण बताए रोक या बंद कर दी गई.

संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी.
संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी. (Photo Credit : ETV Bharat)

समाधान दिवस में तहसील पहुंचे बुजुर्गों और वृद्ध महिलाओं का कहना था कि ऑनलाइन आवेदन, ई-केवाईसी समेत सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद उनकी पेंशन स्वीकृत नहीं हुई. इसके चलते कई महीनों से तहसील, नगर पंचायत और समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. गनेशी, विद्यारानी, सोमवती और प्यारी देवी का कहना था कि ऑनलाइन आवेदन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

सरीला तहसील पहुंचे वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के फरियादी.
सरीला तहसील पहुंचे वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के फरियादी. (Photo Credit : ETV Bharat)

सरीला कस्बा निवासी प्रेमरानी ने बताया कि पात्र होने के बावजूद पेंशन आवेदन पर विचार नहीं किया जा रहा है. शिवकली का कहना था कि उनके साथ नगर से बड़ी संख्या में पात्र बुजुर्ग हैं, लेकिन किसी को लाभ या स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है. ग्रामीण उजियारी ने बताया कि पहले दो बार पेंशन आई, फिर अचानक बंद हो गई है. परिवार की हालत कमजोर है और पेंशन ही जीवनयापन का सहारा है.

उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने बताया कि पेंशन से जुड़ी शिकायतें उनके संज्ञान में हैं. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को सभी पात्र बुजुर्गों और विधवाओं को तहसील बुलाया गया था. तहसील की टीम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रत्येक प्रकरण की जांच कराई जा रही है. सभी पात्र लाभार्थियों को उनका हक दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पेंशन बहाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.




जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि पेंशन से जुड़े सभी प्रकरणों की व्यक्तिगत समीक्षा की जा रही है. नियमों के दायरे में आने वाले बुजुर्गों को शीघ्र लाभ दिलाया जाएगा. किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. संपूर्ण समाधान दिवस में पेंशन के अलावा तालाब से अतिक्रमण हटाने, भूमि कब्जा, सहकारी समिति सदस्यता और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कराई गईं. समाधान दिवस में एसडीएम बलराम गुप्ता, तहसीलदार राममोहन कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : संपूर्ण समाधान दिवस पर कैंडी क्रश गेम खेलते रहे DIOS, महिला की शिकायत को किया नजरअंदाज, डीएम ने दिए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें : कानपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बोला- हमारी कोई नहीं सुन रहा, मर जाने दो