ETV Bharat / state

निजी विद्यालय में निकला आधा दर्जन बेबी कोबरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

पाकुड़ जिले के एक निजी विद्यालय परिसर में आधा दर्जन बेबी कोबरा मिला, जिससे हड़कंप मच गया.

Baby cobras school
सांप को दिखाता वनकर्मी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 8, 2026 at 8:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पाकुड़: जिले के एक प्रसिद्ध निजी विद्यालय परिसर में बुधवार को आधा दर्जन बेबी कोबरा देखे जाने से हड़कंप मच गया. हालांकि सांपों के बच्चे उस समय देखे गए जब विद्यालय बंद हो चुका था.

वन विभाग को मिली सूचना, तुरंत पहुंचे कर्मी

सूचना मिलते ही वन कर्मी विद्यालय पहुंचे और सभी बेबी कोबरा का रेस्क्यू कर उन्हें घने जंगल में छोड़ दिया. वनकर्मी असराफुल शेख ने बताया कि बुधवार को एक प्रसिद्ध निजी विद्यालय से फोन आया जिसमें बताया गया कि वहां कई सांप के बच्चे रेंग रहे हैं, जिससे विद्यालय के कर्मी भयभीत हैं.

बेबी कोबरा का रेस्क्यू करता वनकर्मी (ETV Bharat)

बिजली पैनल रूम के पास मिले बेबी कोबरा

वनकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि सभी कोबरा के बच्चे हैं. वनकर्मियों ने बताया कि सभी सांप के बच्चे विद्यालय के बिजली पैनल रूम के पास देखे गए. वनकर्मी ने बताया कि कोबरा उक्त स्थान पर अंडा देकर चला गया था और पांच दिन पूर्व अंडों से बच्चे निकले थे. उन्होंने यह भी संदेह जताया कि जिस स्थान से बेबी कोबरा का रेस्क्यू किया गया, वहां और भी बेबी कोबरा हो सकते हैं.

क्षेत्र को किया ब्लॉक, साफ-सफाई की सलाह

उक्त स्थान को ब्लॉक कर दिया गया है और विद्यालय कर्मियों को साफ-सफाई के लिए विशेष सलाह दी गई है. वनकर्मी ने बताया कि साफ-सफाई के बाद उक्त स्थान पर फिर से सांपों की खोजबीन की जाएगी. वनकर्मी ने बताया कि ये बेबी कोबरा काफी जहरीले हैं. आधा दर्जन बेबी कोबरा पाए जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है.

वनकर्मियों की अपील- घबराएं नहीं, सावधानी बरतें

वनकर्मी ने किसी को घबराने की बजाय सावधानी बरतने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि साफ-सफाई बनाए रखने से ऐसे खतरे कम हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

लातेहार में अंधविश्वास ने ली युवक की जान, सांप ने काटा तो करवाने लगे थे झाड़ फूंक

सांपों का घर जिला जामताड़ा! आज भी यहां काफी संख्या में पाए जाते हैं सांप, ग्रामीण होते हैं इसके शिकार