ETV Bharat / state

'इंटर पास थी पत्नी, जमीन बेचकर कराई पढ़ाई', पति का आरोप- 'BPSC टीचर बनते ही प्रेमी के लिए छोड़ा साथ'

बिहार में एक पति ने पत्नी को पढ़ाया, लेकिन जब वह बीपीएससी टीचर बनी तो उसने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया. पढ़ें-

पति का पत्नी पर गंभीर आरोप
पति का पत्नी पर गंभीर आरोप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 30, 2026 at 1:45 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

वैशाली : बिहार के हाजीपुर में एक दंपति के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में पति अमन कुमार अपनी पत्नी, जो बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त शिक्षिका हैं, पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित बताया जा रहा है.

'पत्नी की पढ़ाई के लिए जमीन तक बेच दी' : अपने बयान में अमन कुमार का दावा है कि वर्ष 2013 में उनकी शादी हुई थी, उस समय उनकी पत्नी केवल इंटरमीडिएट पास थीं. अमन के अनुसार, उन्होंने पत्नी की आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक और सामाजिक स्तर पर हर संभव सहयोग किया. हाजीपुर और पटना में कोचिंग की व्यवस्था कराई और पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए अपनी पैतृक जमीन तक बेचनी पड़ी.

"2013 में शादी के समय मेरी पत्नी इंटर पास थी. मैंने उसकी आगे की पढ़ाई को जारी रखा. हाजीपुर और पटना में कोचिंग भी कराई. मुझे अपनी पैतृक जमीन भी बेचनी पड़ी...2024 में मेरी पत्नी की शिक्षक की नौकरी लगी. मेरी पत्नी का संबंध एक शिक्षक के साथ है जो उसका स्कूल का दोस्त है. अब उसका कहना है कि उसे मेरे साथ नहीं रहना. कोर्ट में हमारा केस एक साल से चल रहा है."- अमन कुमार, पीड़ित पति

पत्नी बनी शिक्षक तो पति को छोड़ा : अमन का कहना है कि उनकी पत्नी ने स्नातक, बीएड और BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की, जिसके बाद वर्ष 2024 में उन्हें सरकारी शिक्षक की नौकरी मिली. सुपौल में यूएमएस राघोपुर ब्लॉक के एक स्कूल में अमन के पत्नी की नियुक्ति हुई. उसने ज्वाइन कर लिया और वहीं रहकर वह पढ़ाने लगी. अमन का कहना था कि कारोबार उनका हाजीपुर में ही था इसलिए वहां महीने में तीन-चार बार जाते थे.

नौकरी मिलने के बाद बढ़ा विवाद : अमन कुमार का आरोप है कि नौकरी मिलने और प्रशिक्षण के दौरान उनकी पत्नी की नजदीकियां एक अन्य शिक्षक से बढ़ीं, जो उनका पुराना स्कूल मित्र बताया है. उनका दावा है कि इसके बाद पत्नी ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया और दार्जीलिंग जाने के बाद दोनों के बीच संबंध लगातार खराब होते गए. अमन ने यह भी कहा कि एक साल से दोनों के बीच मामला अदालत में चल रहा है.

दार्जीलिंग से लौटने के बाद बिगड़े रिश्ते : वायरल वीडियो में अमन ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी दार्जिलिंग घूमने गई थीं, जिसके बाद वैवाहिक रिश्ते में और अधिक तनाव आ गया. हालांकि, इन दावों पर पत्नी की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

'10 साल के बेटे की पढ़ाई पर भी असर' : अमन कुमार ने बताया कि उनका एक 10 वर्षीय बेटा है, जिसकी परवरिश और भविष्य को लेकर वह चिंतित हैं. उनका आरोप है कि पारिवारिक विवाद का असर बच्चे पर भी पड़ रहा है. उसकी पढ़ाई भी बाधित हो गई थी.

"बच्चा भी उसी के साथ था लेकिन उसकी पढ़ाई इतनी बाधित कर दी गई कि जून-जुलाई तक उसका एडमीशन नहीं कराया गया. जबकि उसका सेंट पॉल एकेडमी स्कूल का उसका एंट्रेंस निकला हुआ था. फिर भी एडमीशन नहीं किया गया. फिर जुलाई महीने में हम उससे मिलने के लिए बुलाए और उसका नाम इंडियन पब्लिक स्कूल में कराएं हैं. तब उसका पढ़ाई आगे बढ़ा."- अमन कुमार, पीड़ित पति

सड़क पर हुआ था हंगामा : मामला तब और सुर्खियों में आया जब हाजीपुर के लिच्छवी नगर इलाके में पति-पत्नी के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया.

कोर्ट में लंबित है मामला : बताया जा रहा है कि दंपति के बीच वैवाहिक विवाद को लेकर मामला पिछले करीब एक वर्ष से अदालत में विचाराधीन है. पुलिस की ओर से अब तक आरोपों की पुष्टि या किसी निष्कर्ष संबंधी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पति ने अपने बयान में कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनका दाम्पत्य जीवन ऐसे में आगे नहीं बढ़ सकता, इसलिए उन्हें अपनी पत्नी से तलाक की मंजूरी मिले.

ये भी पढ़ें- बिहार में ज्योति मौर्य पार्ट-2.. पति की लगी सरकारी नौकरी तो बीवी बच्चों संग निकाला, धरने पर बैठी पत्नी