ETV Bharat / state

पर्ची से प्रॉब्लम सोल्व, बाबा बागेश्वर से पंगा, दतिया के संत पंडोखर सरकार फिर घिरे विवादों में

तीन साल बाद फिर पंडोखर सरकार के खिलाफ लामबंद हुआ सेन समाज, जातिसूचक टिप्पणी पर FIR की मांग पर धरना प्रदर्शन. पीयूष श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

pandokhar sarkar Casteist Remarks
दतिया के संत पंडोखर सरकार फिर घिरे विवादों में (X Handle @pandokhar_dham)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 26, 2026 at 5:23 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

ग्वालियर: मंगलवार को पुलिस के पास पहुंचे एक समुदाय ने पंडोखर सरकार पर FIR की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में बैठकर धरना दिया. बाद में ग्वालियर एसपी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका ज्ञापन लिया. असल में प्रदर्शन के लिए पहुंचे ये लोग सेन समाज से जुड़े थे, जो सामाज के लोगों के खिलाफ की गई जातिसूचक टिप्पणियों का विरोध जता रहे थे. सोशल मीडिया पर किये गए तमाम कमेंट्स और पोस्ट का चिट्ठा लेकर ये लोग एसपी ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम के बाहर ही बैठ गए. इस शिकायत में कई लोगों का जिक्र था जिसमें संत पंडोखर सरकार यानी गुरुशरण शर्मा का नाम भी शामिल है. जिन पर प्रदर्शनकारी FIR कराने की मांग पर अड़े थे.

कौन हैं पंडोखर सरकार

इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं आखिर कौन हैं पंडोखर सरकार, जिनको लेकर इतना विवाद हुआ है. दरअसल पंडोखर सरकार एक आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक हैं. जिनका पूरा नाम गुरुशरण शर्मा हैं. इनका जन्म 1983 में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. यह मूल रूप से भिंड के रहने वाले हैं. यह पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर है. पंडोखर धाम दतिया के सेंवड़ा में है. यह प्रदेश का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है. यहां पंडोखर सरकार गुरुशरण शर्मा का दरबार लगता है. पंडोखर सरकार पर्ची पर लिखकर लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए जाने जाते हैं.

तीन साल बाद फिर पंडोखर सरकार के खिलाफ लामबंद हुआ सेन समाज (ETV Bharat)

मंच पर समाज के व्यक्ति को बनाया था मुर्गा, कहे थे अपशब्द
ये पूरा आक्रोश तीन साल पहले हुई एक घटना को लेकर उठा है. सोशल मीडिया पर टीका टिप्पणी की घटनाओं को संत पंडोखर सरकार गुरुशरण शर्मा के वीडियो ने हवा दे दी. तीन साल पहले उन्होंने मंच पर नाई समाज के एक व्यक्ति को मुर्गा बना दिया था और उसके सामने जाति सूचक शब्द कहे थे. इसके बाद से सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह के कमेंट्स नाई समाज को लेकर की जा रही हैं. ऐसे में इन हालातों की जड़ पंडोखर सकरार को मानते हुए सेन समाज के लोगों ने उनके साथ ही जो लोग सोशल मीडिया पर जातिवाद का माहौल बनाकर जातिगत गलिया दे रहे हैं, उनके खिलाफ FIR की मांग की है. सीएसपी रोबिन जैन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Casteist Remarks sen samaj
FIR की मांग पर सेन समाज का धरना प्रदर्शन (ETV Bharat)

दोबारा क्यों उठा मामला?

सेन समाज के लोगों का आरोप है कि, ''उनके द्वारा निभाई जा रही परंपरा और व्यवसाय को लेकर असामाजिक तत्व टारगेट कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल रहे हैं. गांधी नगर इलाके में हुई ऐसी ही एक घटना में सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक विजय कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से गौरव बाजपेयी और उसके साथी बॉबी दंडोतिया पर कथित जातिसूचक व अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. साथ ही हाल ही में धरने में शामिल पार्षद बृजेश श्रीवास के पारम्पतिक सलून व्यवसाय को लेकर भी सोशल मीडिया पर बंटी शर्मा नाम के व्यक्ति ने कथित जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर टारगेट किया. ऐसे में पूर्व में पंडोखर सरकार द्वारा मंच पर की गई टिप्पणी और कृत्य को लेकर समाज जख्म ताज़ा हो गए.

सोशल मीडिया पर सेन समाज को टारगेट कर रहे असामाजिक तत्व

प्रदर्शनकारियों में शामिल ग्वालियर के पार्षद बृजेश श्रीवास का कहना था कि, "असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन समाज के लोगों को जातिगत गालियां सोशल मीडिया पर दी जा रही हैं. लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. ऐसे में वे मांग लेकर आए हैं की जो भी लोग ऐसा कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे. क्योंकि जब तक ऐसा नहीं होगा दूसरे ऐसा करने में नहीं डरेंगे."

पंडोखर सरकार का विवादों से रहा है नाता

पंडोखर सरकार गुरुशरण शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है. वह चमत्कारी दरबार, भविष्य बताने के दावों सहित अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. पूर्व में अंधविश्वास से जुड़े विवाद के कारण वह सुर्खियों में आए थे. वहीं बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भी वह विवादों में आए थे. जिसको लेकर धीरेंद्र शास्त्री के शिष्य अमीश तिवारी ने पंडोखर सरकार के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. अमरीश 7 मई 2024 को गोटेगांव थाने पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि गुरुशरण शर्मा ने उनके आराध्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अनर्गल वार्तालाप किया है.