ETV Bharat / state

रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री से चोरी करते पकड़ा गया युवक, भीड़ ने लात-घूसों से जमकर पीटा

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चोरी करते पकड़ा गया चोर, भीड़ ने हाथ बांधकर लात-घूसों से जमकर पीटा, फिर आरपीएफ को सौंपा.

GWALIOR MOB BRUTALLY BEAT THIEF
रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री से चोरी करते पकड़ा गया युवक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 1, 2026 at 2:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

ग्वालियर: रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने एक चोर की जमकर धुनाई की, आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर महिला यात्री के गहने चुराने का प्रयास कर रहा था. आरोपी को सबक सिखाने के बाद भीड़ ने आरोपी को आरपीएफ के हवाले कर दिया. हालांकि अब सोशल मीडिया पर चोर की पीटाई का वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है.

असल में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कथित चोर को बेरहमी से मारने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री झेलम एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने पहुंची थी. जैसे ही ट्रेन आने को थी, एक चोर ने उसके कान में पहनी सोने की बालियां चुराने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद दूसरे यात्रियों ने उसे ऐसा करते देख लिया और फिर चोर को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया.

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने चोर को बेरहमी से पीटा (ETV Bharat)

भीड़ ने लात घूसों से जमकर पीटा, फिर आरपीएफ को सौंपा

चोर को भीड़ ने पकड़ने के बाद पहले तो उसके हाथ प्लेटफार्म पर सामान ढुलाई के लिए रखे एक हाथठेला से बांध दिए और उसके बाद तीन चार युवकों ने जमकर उससे मारपीट की, हद तो तब हो गई, जब हाथ बंधे कथित चोर को युवकों ने कूद कूद कर लातों से पीटा. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के बाहर करीब 10 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा है.

इसके बाद जानकारी मिलने पर मौके पर आरपीएफ के जवान पहुंचे. तब जाकर भीड़ मैं मौजूद यात्रियों ने कथित चोर को आरपीएफ के हवाले किया. चोर को भीड़ से बचाकर किसी तरह आरपीएफ स्टेशन से बाहर लायी और कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर दिया.

रेलवे स्टेशन पर भीख मांग कर बनाता था शिकार

बताया जा रहा है कि, आरोपी चोर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अपनी पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ रहता था और यहीं भीख मांगने के बहाने यात्रियों को अपना शिकार बनाता था. हालांकि अब इस मामले में जीआरपी पुलिस जांच कर रही है.

अब तक सामने नहीं आया कोई शिकायतकर्ता

जीआरपी थाना टीआई दीपशिखा तोमर का कहना है की, "ये रविवार की घटना है, हमारी जानकारी में आई थी, लेकिन अब तक इस मामले में कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है, जैस ही कोई शिकायत के लिए आता है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."