दुख में डूबी इमरती देवी, पालतू डॉग ब्रूजो की मौत, फेसबुक पर लिखा-तुम परिवार की खुशी थे
इमरती देवी ने फेसबुक पोस्ट पर डॉग ब्रूजो को दी श्रद्धांजलि, कहा- हमेशा दिलों में जिंदा रहोगे ब्रुजो, लोगों ने किए चौंकाने वाले कमेंट.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : May 24, 2026 at 10:57 AM IST
ग्वालियर: पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी हमेशा किसी ना किसी बात से सुर्खियों में छायी रहती हैं, चाहे उनके बयान हो या सोशल मीडिया पोस्ट. वे अब शोक में डूब गई हैं. क्योंकि उनके पालतू डॉग की मौत हो गई है. उन्होंने अपना दुख अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर पोस्ट लिखकर साझा किया है.
डॉग की मौत से शोक में इमरती देवी
ग्वालियर के डबरा क्षेत्र से विधायक रही, फिर मंत्री बनी सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर एक पोस्ट कर परिवार के एक सदस्य की मौत का दुख साझा किया है. इमरती देवी के परिवार का यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि उनका पालतू डॉग ब्रुजो है, जिसकी मौत के गम में पूर्व मंत्री डूबी हुई हैं.

सोशल मीडिया हैंडल पर व्यक्त किया दुख
अपने डॉग को श्रद्धांजलि देते हुए इमरती देवी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा कि, "हमारे परिवार के सबसे प्यारे सदस्य, ब्रूजो के निधन से मन बेहद दुखी है. तुम सिर्फ एक पालतू डॉग नहीं थे, हमारे परिवार की खुशी, अपनापन और हर दिन की मुस्कान थे. घर का हर कोना आज तुम्हें याद कर रहा है. तुम्हारी वफादारी, मासूमियत और बेपनाह प्यार हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा. तुम्हारी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी. ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे. हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहोगे ब्रूजो.'

- डॉग्स से ऐसा प्यार, करियर और पर्सनल लाइफ भी दरकिनार, अब शादी से भी इनकार
- ऐसा बर्थडे देखा कभी! सूरज गुर्जर ने जन्मदिन को बनाया मिशन, 51000 स्ट्रीट डॉग्स को पकवानों की दावत
- टेलर से स्टाइलिश कपड़े सिलवाए, तिलक लगा आरती उतारी, फैमिली ने मनाया शेरू का जन्मदिन
पूर्व मंत्री की पोस्ट पर फेसबुक यूजर्स के कमेंट्स
इमरती देवी के इस पोस्ट के बाद कमेंट बॉक्स में लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं, ज्यादातर लोग इमरती देवी के डॉग की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं, तो कुछ इस पोस्ट पर चुटकी ले रहे हैं. एक फेस यूजर आदर्श उत्तम ने लिखा "ब्रूजो सिर्फ एक कुत्ता नहीं, बल्कि आपके परिवार का एक अहम हिस्सा था, ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे."
वहीं एक अन्य यूजर विवेक पचौरी ने कमेंट किया, "सभी भाइयों को फेरा करने भी जाना चाहिए, यह सामाजिक सद्भाव प्रेम का एक अतुलनीय उदहारण होगा." एक और यूजर देवांश शिवहरे ने लिखा "सही बात है गरीब घर का आदमी मर जाए तो 4 लोग नहीं मिलते और अमीर घर का कुत्ता भी मर जाए तो भीड़ लग जाती है."

