ETV Bharat / state

पूरे दिन कैब में घूमी, किराया मांगा तो कर डाला बवाल, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

गुरुग्राम में बीच सड़क पर कैब ड्राइवर के पैसों को लेकर महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

Gurugram woman creates high voltage drama on Road after refusing to pay cab driver police file FIR
गुरुग्राम की सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 7, 2026 at 6:09 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में बीच सड़क पर एक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. कैब ड्राइवर के आरोपों के मुताबिक महिला कैब बुक कर दिनभर शहर में घूमती रही, लेकिन जब कैब ड्राइवर ने तय किराया मांगा तो महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया

महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा : गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर शोर-शराबा शुरू हो गया. लोग मौके पर पहुंचे तो एक कैब ड्राइवर और महिला के बीच पैसों को लेकर कहासुनी चल रही थी. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किराया मांगने पर महिला ने बीच सड़क पर चिल्लाना शुरू कर दिया और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी.

किराया मांगा तो कर डाला बवाल (Etv Bharat)

"महिला ने किराया देने से किया मना" : विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को मामले की ख़बर दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. लेकिन हंगामा कर रही महिला पुलिस के सामने भी शांत नहीं हुई और शोर मचाती रही. ऐसे में वहां मौजूद लोगों और पुलिस टीम ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. इसके बाद पुलिस ने कैब ड्राइवर से मामले की शिकायत ली. कैब ड्राइवर का आरोप है कि महिला कैब बुक करने के बाद दिन भर गाड़ी में घूमती रही लेकिन जब किराया देने की बारी आई तो महिला ने किराया देने से साफ मना कर दिया और उल्टा उसी को धमकाने लगी.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर : पूरी घटना का वीडियो और कैब ड्राइवर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. गुरुग्राम पुलिस PRO संदीप की माने तो उपलब्ध सबूतों और कैब चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले की जांच जारी है और पुलिस वीडियो फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में कार का कहर, तेज़ रफ्तार में बुजुर्ग महिला को उड़ाया, CCTV कैमरे में कैद हादसा

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में थार ने कार को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर पलटी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम की सड़क पर चमत्कार!, छूकर गुजरी मौत, युवक पर चढ़ गई कार, लेकिन बच गई जान