गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर रेप और ठगी, राजस्थान के आरोपी की कार बेचकर पीड़िता को दिलाए 10 लाख रुपये
हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता से ठगी के मामले में आरोपी की संपत्ति कुर्क कर पीड़िता को मुआवजा दिलवाया है.

Published : March 3, 2026 at 5:35 PM IST
|Updated : March 3, 2026 at 5:57 PM IST
गुरुग्राम : हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने ED की तर्ज पर कार्रवाई करते हुए देश में पहली बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी के मामले में पीड़िता को प्रत्यक्ष मुआवजा दिलाया है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 107 के तहत मात्र 60 दिनों के भीतर जांच पूरी कर संपत्ति अटैच की गई. ई-नीलामी कराई गई और प्राप्त राशि कोर्ट के माध्यम से पीड़िता को सौंप दी गई.
राजस्थान के युवक पर आरोप : दरअसल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दर्ज शिकायत में एक युवती ने आरोप लगाया था कि राजस्थान निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और करीब 18 लाख रुपये की ठगी की. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अहम साक्ष्य जुटाए. जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठगी की रकम से एक कार खरीदी थी, साथ ही ज्वैलरी भी बरामद की गई और बैंक खाते अटैच किए गए.
वाहन को कुर्क किया : गुरुग्राम पुलिस के एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि "पुलिस ने BNS की धारा 107 के तहत न्यायालय से अनुमति लेकर वाहन को कुर्क किया. जिला प्रशासन के सहयोग से ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई और बिक्री से प्राप्त राशि अदालत के समक्ष पीड़िता को प्रदान की गई."
पीड़िता को 10 लाख 13 हजार रुपये दिलाए : BNS लागू होने के बाद इस प्रकार की कार्रवाई पहली बार गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई है. पहले ऐसी वित्तीय कुर्की और नीलामी की कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियां करती थीं, लेकिन नए कानून ने पुलिस को भी ये अधिकार दिया है. गुरुग्राम पुलिस ने संपत्ति अटैचमेंट, नीलामी और मुआवजा तीनों प्रक्रियाएं 60 दिनों में पूरी कर पीड़िता को 10 लाख 13 हजार रुपये दिलाए.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा से संजय भाटिया बने राज्य सभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की लिस्ट
ये भी पढ़ें : होली 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीतिए दिल
ये भी पढ़ें : हवा में उगते आलू, बिना मिट्टी के 10 गुना ज्यादा हो रहा प्रोडक्शन, करनाल में आई नई क्रांति

