ETV Bharat / state

गुरुग्राम में बिना कार्रवाई किए लौटे बुलडोजर, गैंगस्टर की प्रॉपर्टी तोड़ने गई टीम को परिजनों ने दिखाए स्टे-ऑर्डर

गुरुग्रा में पुलिस और नगर निगम के अधिकारी गैंगस्टर सुनील उर्फ तोता की प्रॉपर्टी तोड़ने के लिए धनवापुर पहुंचे, लेकिन बिना कार्रवाई के वापस लौटे.

गुरुग्राम में बिना कार्रवाई किए लौटे बुलडोजर
गुरुग्राम में बिना कार्रवाई किए लौटे बुलडोजर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 6, 2026 at 11:26 AM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 12:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में धनवापुर इलाके में कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ तोता की कथित संपत्ति पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम को उस समय कार्रवाई रोकनी पड़ी, जब मौके पर मौजूद परिजनों ने कोर्ट का स्टे ऑर्डर और वैध दस्तावेज दिखा दिए. दस्तावेजों की पुष्टि के बाद निगम के नोडल अधिकारी आर.एस. बाठ की अगुवाई में पहुंची. बुलडोजर टीम ने प्रॉपर्टी को सील कर दिया.

प्रशासन को रोकनी पड़ी कार्रवाई: दरअसल, दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस बल और नगर निगम की टीम अवैध कब्जों के आरोप में संपत्ति हटाने के उद्देश्य से धुनावपुर पहुंची थी. जैसे ही बुलडोजर मौके पर पहुंचे, तो तोता के परिजन वहां आ गए और उन्होंने निर्माण से जुड़े कागजात और कोर्ट से मिला स्टे ऑर्डर दिखा दिया. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि भवन पर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है और कई आवश्यक अनुमतियां भी नहीं ली गई है. इन खामियों को आधार बनाते हुए नगर निगम ने तोड़फोड़ की जगह फिलहाल बिल्डिंग को सील कर दिया.

प्रशासन को रोकनी पड़ी कार्रवाई (Etv Bharat)

गैंगस्टर तोता के खिलाफ 35 से ज्यादा मामले दर्ज: गौरतलब है कि गैंगस्टर सुनील उर्फ तोता के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. करीब 2 माह पहले उसे सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया था. वर्तमान में वह भोंडसी जेल में बंद है. बहरहाल यह कार्रवाई गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही सरकारी मुहिम का हिस्सा है. जिसका उद्देश्य अपराधियों की अवैध संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क पर चोट करना है. आने वाले समय में इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: नूंह में धमाका: गन हाउस में ब्लास्ट, धमाके में 50 फीट दूर तक बिखरे शीशे, चार घायल, मची अफरा-तफरी

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में कारों पर बरसे पत्थर, दर्जनभर कारों को शीशे टूटे, छत और बोनट पर पड़े डेंट, देखें वीडियो

Last Updated : January 6, 2026 at 12:38 PM IST