ETV Bharat / state

गुरुग्राम में बुलडोजर एक्शन जारी, नशा तस्करों के अवैध ठिकानों पर चला पीला पंजा

गुरुग्राम पुलिस इन दिनों अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में है. पुलिस ने आरोपियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की है.

गुरुग्राम में यूपी की तर्ज पर बुलडोजर कार्रवाई
गुरुग्राम में यूपी की तर्ज पर बुलडोजर कार्रवाई (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 27, 2025 at 11:29 AM IST

|

Updated : December 27, 2025 at 12:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. साइबर सिटी में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक आदतन अपराधी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से किए गए कब्जे पर सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने नट कॉलोनी, सोहना क्षेत्र में आरोपी द्वारा बनाई गई अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर कार्रवाई की है.

अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त: सोहना के नट कॉलोनी में यह मामला सामने आया कि साहिल उर्फ लुक्का नामक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से झुग्गियां बना रखी है. जिसे जमींदोज कर कब्जा मुक्त किया गया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, साहिल उर्फ लुक्का नशा करने और चोरी की वारदातों में लिप्त एक आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ चोरी समेत अन्य अपराधों के करीब 5 मामले दर्ज हैं. आरोपी ने सरकारी जमीन पर टीन शेड डालकर अवैध झोपड़ियों का निर्माण किया था.

अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई: पुलिस ने बताया कि "पहले भी आरोपी को सख्त चेतावनी दी गई थी. लेकिन आरोपी बाज नहीं आए. जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था और अवैध तरीके से कमाई कर रहे थे. इन अपराधों को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है. ताकि समाज में संदेश जाए कि कोई भी व्यक्ति कानूनी तरीके से आजीविका का साधन बनाएगा. वरना पुलिस अपराधियों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई करेगी. गैर कानूनी तरीके से बनाई गई अवैध बिल्डिंग और दुकानों को तोड़ा जाएगा".

गुरुग्राम में बुलडोजर एक्शन (Etv Bharat)

नशा तस्कर महिला के अवैध ठिकानों पर भी कार्रवाई: एसीपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि "दो जगहों पर कार्रवाई की जा रही है. पहले तो एक ताहिरा नाम की आरोपी महिला के अवैध ठिकानों पर भी बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. आरोपी महिला को पहले कई बार चेतावनी दी गई है. लेकिन आरोपी महिला बाज नहीं आ रही है. इसके पास से पहले भी हेरोइन और नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे. आरोपी महिला अवैध तरीके से नशा बेचती है. आरोपी महिला पर इससे पहले भी कई केस दर्ज किए जा चुके हैं".

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में शादी से इनकार करने पर महिला को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम पुलिस की अवैध पार्टी पर रेड, भारी मात्रा में शराब और नशीला पदार्थ बरामद, मुख्य आयोजक गिरफ्तार

Last Updated : December 27, 2025 at 12:49 PM IST