ETV Bharat / state

गर्लफ्रेंड को पीजी में बंधक बनाकर मारपीट, गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

Girl assaulted in Gurugram: गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

Girl assaulted in Gurugram
Girl assaulted in Gurugram (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 20, 2026 at 8:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से पीजी में बेरहमी से मारपीट की और उसे बंधक बना लिया. युवती ने ये बात अपनी मां को बताई. जिसके बाद युवती की मां ने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी. शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़वाकर अस्पताल में दाखिल कराया. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है.

गुरुग्राम में बंधक बनाकर युवती से मारपीट: गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक "हमें महिला ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी ने एक पीजी में रखा हुआ है और उसे प्रताड़ित कर रहा है. जिस पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची. जहां पर शिकायतकर्ता की लड़की मिली. जिसके साथ उसके बॉयफ्रेंड ने मारपीट की हुई थी. लड़की को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया."

लिवइन में रहते थे पीड़िता और आरोपी: पीड़िता ने बताया कि दोनों एक साथ एक ही कमरे में रहते थे. आरोपी लड़की पर शक करता था. जिसके चलते लगातार आरोपी लड़की से मारपीट करता था. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 19 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है. जो दिल्ली का रहने वाला है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया: गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक "प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़िता तथा आरोपी की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी. आरोपी व पीड़िता के परिवार वालों की आपस में दोनों की शादी की बात चल रही थी. पीड़िता और आरोपी की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई. जिसके बाद दोनों का आपस में विवाद हो गया और आरोपी, पीड़िता को परेशान करने लगा व उसके साथ मारपीट की. पुलिस मामले की जांच कर रही है."

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में दरिंदगी की हद पार: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- कैथल में शराब ठेके से कैश लेने पहुंचे युवकों पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक घायल, अस्पताल में इलाज जारी