ETV Bharat / state

मालिक ने दिए 50 लाख तो हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने निकल गया PSO, गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने 50 लाख रुपए का गबन करने वाले पीएसओ जय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

Gurugram police arrested PSO Jai Pratap Singh for embezzling Rs 50 lakh
मालिक ने लिए 50 लाख तो हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने निकल गया PSO (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 17, 2025 at 10:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने 50 लाख रुपये का गबन करने वाले पीएसओ जय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर किया है. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार और 49 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

50 लाख रुपए लेकर हो गया था फरार : हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले 10 वर्षों से डिस्कवरी वाइन ग्रुप में पीएसओ के रूप में कार्यरत था. 10 दिसंबर 2025 को उसे मालिक ने 50 लाख रुपये नकद दिल्ली पहुंचाने के लिए सौंपे थे, लेकिन वो रकम लेकर फरार हो गया था.

हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने चला गया : गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि "पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद आरोपी जय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली जाकर उसने कार को बत्रा अस्पताल की एमसीडी पार्किंग में खड़ा कर पैसे डिग्गी में छुपा दिए और हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने चला गया. उसका इरादा हिमाचल प्रदेश में फलों का बागान लगाने का था. आरोपी ने 50 हजार रुपये खर्च भी कर दिए थे. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार समेत 49.50 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App