नए साल के स्वागत को लेकर गुरुग्राम में जश्न का माहौल, B PRAAK के लाइव परफॉर्मेंस के साथ होगा न्यू ईयर का आगाज
गुरुग्राम में न्यू ईयर 2026 की खास तैयारियां की गई है. शहर में B PRAAK के लाइव शो का आयोजन किया गया है.

Published : December 31, 2025 at 1:19 PM IST
गुरुग्राम: गुरुग्राम शहर अपनी आधुनिकता और व्यस्त लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. इस साल भी ये शहर नए साल के स्वागत के लिए पूरी तरह सज-धजकर तैयार है. शहर के प्रमुख क्लब, पब, होटल और ओपन ग्राउंड न्यू ईयर सेलिब्रेशन की रौनक में रंग चुके हैं. युवाओं और परिवारों दोनों वर्गों में नए साल की रात को यादगार बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं.
सेक्टर 29 और साइबर हब में खास तैयारियां: साइबर सिटी के सेक्टर 29, साइबर हब, गोल्फ कोर्स रोड और सोहना रोड में स्थित क्लबों में खास न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है. डीजे नाइट, लाइव म्यूजिक, थीम-बेस्ड पार्टी, मिडनाइट काउंटडाउन और विशेष फूड-ड्रिंक मेन्यू के साथ लोग नए साल का स्वागत करेंगे. कई जगहों पर रातभर चलने वाले सेलिब्रेशन की भी तैयारी है.
B PRAAK का लाइव म्यूजिक इवेंट: गुरुग्राम के सेक्टर 29 के लेजर ग्राउंड में होने वाला B PRAAK का लाइव म्यूजिक इवेंट नए साल को और भी खास बनाने वाला है.मशहूर बॉलीवुड सिंगर B PRAAK अपने हिट गानों का परफॉर्मेंस करेंगे. आयोजकों के अनुसार, मिडनाइट काउंटडाउन के साथ शानदार आतिशबाजी और म्यूज़िक परफॉर्मेंस का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक करा चुके हैं.
पब और बार में युवाओं की भीड़: साइबर हब और सेक्टर 29 के कई पब-बार में न्यू ईयर ईव बैश का आयोजन किया जा रहा है. यहां डीजे म्यूजिक, डांस फ्लोर और पार्टी वाइब्स युवाओं को आकर्षित कर रही हैं. कुछ होटल और रिसॉर्ट्स में गाला डिनर, लाइव बैंड और फैमिली फ्रेंडली सेलिब्रेशन की भी व्यवस्था की गई है, जिससे परिवार भी इस जश्न में शामिल हो सकें.
फार्महाउस और प्राइवेट पार्टियों का ट्रेंड: गुरुग्राम में अलग-अलग सेक्टरों में फार्महाउस और प्राइवेट पार्टी का भी ट्रेंड देखने को मिल रहा है. दोस्त और ग्रुप्स मिलकर नए साल की रात को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं. खुले वातावरण में डीजे म्यूजिक और बोनफायर का आनंद लेने के लिए ये पार्टियां खास होंगी.
प्रमुख क्लब और पार्टी स्पॉट्स: शहर में कुछ प्रमुख न्यू ईयर सेलिब्रेशन स्पॉट्स हैं, जहां शहरवासी नए साल का जश्न मना सकते हैं. इन जगहों पर खास तैयारियां की गई है. इनमें...
- 145 Café and Bar - Cyber Hub: डांस, म्यूज़िक और मिडनाइट काउंटडाउन के साथ रात 2 बजे तक जश्न.
- Toy Box New Year Bash, सेक्टर 29: 8 बजे से मिडनाइट तक म्यूज़िक, डांस और फेस्टिव ड्रिंक्स.
- BFF New Year Eve - Sasa Café, Gawl Pahari: खुले में डीजे म्यूज़िक और बोनफायर के साथ सुबह तक पार्टी.
- NYE Bash - DoubleTree by Hilton: गोल्फ कोर्स रोड पर लाइव बैंड, गाला डिनर और प्रीमियम ड्रिंक्स.
- Bottles and Barrels - सेक्टर 30: डीजे और विशेष न्यू ईयर मेन्यू के साथ रेस्टॉरेंट–बार पार्टी.
- Unlocked Bar, Kitchen & Escape Room - Milestone: आरामदायक खाने-पीने के साथ मिडनाइट तक जश्न.
- SMAAASH-सेक्टर 68: गेम्स, म्यूज़िक और डांस के साथ फैमिली-फ्रेंडली सेलिब्रेशन.
कुल मिलाकर साइबर सिटी गुरुग्राम में नए साल का स्वागत की पूरी तैयारी हो चुकी है. शहरवासी पूरे उत्साह, म्यूज़िक, डांस के साथ नए साल का जश्न मनाएं. पुराने साल को अलविदा कहकर साल 2026 की नई शुरुआत करेंगे.
ये भी पढ़ें: नए साल के जश्न को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 'हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर'

