ETV Bharat / state

गुरुग्राम में लिव-इन कपल का खौफनाक खेल, सीनियर से ‘दोस्ती का दबाव’ पड़ा भारी, कुछ इस तरह सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

गुरुग्राम में लिव-इन कपल ने सीनियर की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

Gurugram murder case
सीनियर से ‘दोस्ती का दबाव’ पड़ा भारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : November 15, 2025 at 10:38 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी आखिरकार सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने लिव-इन में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि दोनों ने अपने 40 वर्षीय सीनियर सोनपाल की बेरहमी से हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि मृतक आरोपी युवक को उसकी साथी से दोस्ती कराने के लिए दबाव डालता था. पुलिस ने दोनों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, हेलमेट, चोरी की बाइक, मृतक का ID कार्ड और बैग बरामद कर लिया है.

गुमशुदगी की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच: इस बारे में पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि, "मथुरा निवासी सोनपाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट 7 अक्टूबर को उसके साले ने दर्ज करवाई थी. सोनपाल 4 अक्टूबर को रोज की तरह कंपनी गया था और शाम 4:30 बजे घर आने का संदेश भी भेजा था. लेकिन न वह घर पहुंचा, न ही उसका फोन मिला. परिवार ने गुरुग्राम, दिल्ली और मथुरा में तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला. थाना सेक्टर-7 IMT मानेसर में मामला दर्ज हुआ और पुलिस की तफ्तीश में यह स्पष्ट हो गया कि यह गुमशुदगी नहीं बल्कि हत्या का मामला है. 13 नवंबर को FIR में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं."

गुरुग्राम में लिव-इन कपल का खौफनाक खेल (ETV Bharat)

लिव-इन कपल हिरासत में: पुलिस प्रवक्ता संदीप के अनुसार, "मामले में लिव-इन पार्टनर की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय कुशलपाल सिंह उर्फ कौशल और 19 वर्षीय भावना के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम में लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे. पूछताछ में सामने आया कि मृतक सोनपाल, आरोपी कुशलपाल का सीनियर था और वह उसे उसकी साथी भावना से दोस्ती करने का दबाव डालता था. इसी रंजिश में दोनों ने हत्या की योजना बनाई.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम: पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, "4 अक्टूबर को दोनों आरोपी कुशलपाल और भावना चोरी की बाइक पर सोनपाल को पंचगांव से मथुरा घुमाने के बहाने ले गए. KMP रोड से होते हुए वे कोसी बॉर्डर पहुंचे, जहां पहले सोनपाल पर हेलमेट से वार किया गया. इसके बाद कुशलपाल ने चाकू से 7–8 वार कर उसकी हत्या कर दी और शव फेंककर फरार हो गए." फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की बाकी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में तीन फैक्ट्रियों में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने की कड़ी मशक्कत