ETV Bharat / state

Indo-Pak Border : अनूपगढ़ के रावला मंडी में नगर कीर्तन के दौरान दो विदेशी नागरिक डिटेन

रावला मंडी में नगर कीर्तन के दौरान दो विदेशी नागरिक डिटेन. सीआईडी ने युवक-युवती को पुलिस के हवाले किया. जानिए पूरा मामला...

Rajasthan Anoopgarh Area
रावला पुलिस थाना (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 5, 2026 at 7:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रीगंगानगर: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी रावला मंडी में गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब दो विदेशी नागरिकों की मौजूदगी सामने आई. सूचना मिलते ही सीआईडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर कीर्तन स्थल से एक युवक और एक युवती को डिटेन कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं.

जानकारी के अनुसार नगर कीर्तन में शामिल लोगों के बीच विदेशी नागरिकों के होने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण सीआईडी ने दोनों को अलग कर पूछताछ शुरू की. बाद में उन्हें रावला पुलिस को सौंप दिया गया. बाद में दोनों को श्रीगंगानगर इंटेलिजेंस ऑफिस भेज दिया गया.

पढ़ें : श्रीगंगानगर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेज रहा था गोपनीय जानकारी

एसपी अमृता दुहन ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक स्लोवाकिया और युवती स्पेन की निवासी है. फिलहाल, उनके पास से कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ जारी है. पुलिस उनके वीजा, पासपोर्ट और क्षेत्र में प्रवेश से संबंधित अनुमति की जांच कर रही है. फिलहाल, दोनों विदेशी नागरिक पुलिस थाना रावला मंडी में हैं और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रावला निवासी कुलवीर सिंह (40) पुत्र गुरबचन सिंह ने बताया कि बठिंडा में रहने वाली उनकी भांजी रूपीन्द्र कौर के दोस्त इवान सोलेमोसी (34) और मोलिना मोनरेल (24) हैं. तीनों साथ पढ़ाई करते हैं. इवान और मोलिना 2 दिसंबर को बठिंडा आए थे और 4 जनवरी को रावला पहुंचे. 5 जनवरी को वे नगर कीर्तन में शामिल हुए थे.