ETV Bharat / state

गुरुग्राम में एकतरफा प्यार में युवक ने डीएलएफ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक युवक ने एकतरफा प्यार में डीएलएफ बिल्डिंग को बम धमकी दी. पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.

GURGAON DLF BUILDING BOMB THREAT
डीएलएफ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 26, 2026 at 1:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक युवक ने डीएलएफ की एक प्रमुख बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी. इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आरोपी युवक का नाम अनिकेत पॉल है, उसकी उम्र 29 साल है और वो कोलकाता का रहने वाला है. वह गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में रहता है और एक प्राइवेट कंपनी में लीगल मामलों को देखता है.

ईमेल के जरिए दी धमकी: इस बारे में डीएलएफ एसीपी विकास कौशिक ने बताया कि, "अनिकेत पॉल ने 24 फरवरी 2026 को सुबह 9:15 बजे अपनी कंपनी के ईमेल सिस्टम के माध्यम से धमकी भेजी. इस धमकी का मकसद एक युवती के इंटरव्यू को रोकना था, जिससे वह लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था. उसने यह सोचकर धमकी दी कि युवती उसकी मदद के लिए उससे संपर्क करेगी."

एकतरफा प्यार में युवक ने डीएलएफ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की दी धमकी, (Etv Bharat)

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की: एसीपी विकास कौशिक ने आगे बताया कि, "ईमेल मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और HDRF की टीम को बुलाकर बिल्डिंग का निरीक्षण कराया, लेकिन कोई बम नहीं मिला. सुरक्षा उपायों के तहत पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिकेत पॉल को गिरफ्तार कर लिया. अनिकेत लंदन की एक यूनिवर्सिटी से LLM की पढ़ाई कर चुका है. गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है."

इसलिए दी धमकी: अनिकेत ने पुलिस को बताया कि वह एक युवती को लंबे समय से जानता था और उससे प्यार करता था. युवती ने उसे नजरअंदाज कर दिया, जिससे वह निराश हो गया और उसने यह खतरा बनाने का कदम उठाया. इस बारे में एसीपी विकास कौशिक ने कहा कि, "आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने जनता से शांत रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है."

ये भी पढ़ें:जींद पुलिस की अनोखी पहल: कॉलेज छात्रा बनाया एक दिन के लिए थाना प्रभारी