गुना में बाइक एक्सीलेटर बना मौत का कारण, टैक्सी से उतर चाकू से सीने पर धड़ाधड़ वार
गुना में सोमवार शाम एक 16 साल के किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, गाड़ी का एक्सीलेटर कम करने की बात पर हुआ था विवाद.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : June 30, 2026 at 1:55 PM IST
|Updated : June 30, 2026 at 2:12 PM IST
गुना: शहर के साई सिटी कॉलोनी मालपुर रोड स्थित हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मामूली सी बात पर एक 16 साल के किशोर की हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
गाड़ी का एक्सीलेटर कम करने को लेकर विवाद
घटना गुना शहर के सिटी कॉलोनी की है. जहां एक 16 वर्षीय लड़के मोहित रजक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा कि हत्या की वजह मोटराइसकिल की आवाज कम करने जैसी छोटी बात पर विवाद हुआ था. जिसको लेकर टैक्सी चालक ने खौफनाक कदम उठाया. इस मामले में मृतक मोहित के भाई विकास ने बताया कि "भैया घूमते-फिरते पल्ली यानि गेहूं पिसवाने गया था, तो वहीं टैक्सी चालक रामजीलाल आ गया. भैया सामान लेने लगा तो टैक्सी चालकर आकर उससे बहस करने लगा और गाड़ी की एक्सीलेटर कम करने कहने लगा.
जिसके जवाब में मोहित ने कहा वह सामान लेने आया है और सामान लेकर ही जाएगा. जबकि टैक्सी चालक उसे वहां से जाने और गाड़ी का एक्सीलेटर कम करने के लिए कहने लगा. इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और वह उसे मारने के लिए दौड़ा.

जिसके बाद मोहन बाइक लेकर वहां से निकल गया, उसके पीछे टैक्सी चालक रामजीलाल भी आ गया. इस दौरान मोहित की बाइक फिसल गई और वह गिर गया. तभी पीछे से पहुंचा टैक्सी चालक रामजीलाल ने चाकू घोंप कर मोहित की हत्या कर दी."
- भाई की हत्या का बदला लेने को कर दी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, मुख्य आरोपी समेत 11 गिरफ्तार
- भोपाल में बच्चों से भरी स्कूल वैन को बदमाशों ने घेरा, ड्राइवर पर तलवार-चाकू से हमला
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश
इस मामले को लेकर डीएसपी आनंद राय ने बताया कि " सोमवार को सूचना मिली थी कि शाम 07:30 बजे की घटना है. एक मोहित रजक नाम का मृतक है, इन्हें जिला अस्पताल लेकर आए थे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मोहित और रामजीलाल रजक जो कि आरोपी है, इन दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी. इसी बीच रामजीलाल रजक ने धारदार हथियार चाकू से मोहित पर हमला किया. जिससे उसकी मौत हो गई. इसमें पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. जिसमें बहुत जल्द राउंड अप हो जाएगा."

