ETV Bharat / state

अपना घर में आए 'अपने', प्रभुजनों के साथ जमकर खेली होली

शहर के सैकड़ों पुरुषों ने आश्रम में प्रभुजनों के साथ फूलों से होली खेली. उनका दुख दर्द जाना और सेवा करने की बात कही.

Prabhujan and others playing Holi in their homes in Kuchaman
कुचामन के अपना घर में होली खेलते प्रभुजन और अन्य लोग (ETV Bharat Kuchaman City)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 1, 2026 at 5:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुचामन सिटी: होली की धूम जारी है. सोमवार को होलिका दहन होगा. इससे एक दिन पहले रविवार को यहां अपना घर आश्रम में जमकर रंग-गुलाल उड़े. चंग की थाप पर तय और पैरों का तालमेल दिखा. मानसिक बीमारी या अपनों से बिछड़े या ठुकराने के बाद अपना घर आश्रम पहुंचे सैकड़ों प्रभुजनों ने रविवार को यहां जमकर होली खेली.

अपना घर आश्रम के सचिव रंगनाथ काबरा ने बताया कि आश्रम के सभी प्रभुजन, सेवादार एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया. विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने प्रभुजनों के साथ फूलों की होली खेली. चंग बजाए एवं होली के गीत गए. काबरा ने बताया कि शहर के कल्याण मण्डपम के पास स्थित अपना घर आश्रम में 150 पुरुष और बच्चे रहते हैं. इनमें मानसिक अस्वस्थ बच्चे भी शामिल हैं.

पढ़ें:बीकानेर: 400 साल पुराना वैर मिटा, अब डोलची मार होली में बहता है प्रेम का रंग

हर त्योहार मनाते: सचिव काबरा ने बताया आश्रम में होली, दीपावली, रक्षाबंधन, ईद सभी त्योहार मनाए जाते हैं. अपनों से बिछड़ कर आश्रम में रहने वाले प्रभुजनों को हर खुशी देने की कोशिश करते हैं, ताकि अपनों की कमी ना महसूस हों. अपना घर आश्रम में होली समारोह रंग रंगीलो ग्रुप एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में किया गया. इसमें शहर के सैकड़ों पुरुषों ने प्रभुजनों के साथ फूलों से होली खेली. उनका दुख दर्द जाना और सेवा करने की बात कही. काबरा ने कहा कि हमें बहुत खुशी हुई है कि शहर के लोग आश्रम आए एवं प्रभुजनों के साथ फूलों की होली खेली.

पढ़ें:रंगभरियों की गली : राजशाही जमाने में यहां बनते थे गुलाल गोटे, अब व्यवसाय बदला, लाख की चुड़ियों से है पहचान