ETV Bharat / state

धनबाद में गार्ड को बंधक बनाकर अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप लूटा, CCTV में कैद हुए लुटेरे

धनबाद में अपराधियों ने गार्ड को बंधक बनाकर ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ROBBERY AT JEWELRY SHOP
चोरी के बाद लोगों की जुटी भीड़ (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 30, 2025 at 2:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: जिले के खैतान चौक के पास जमनादास बिसेसर लाल ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना बीती रात कतरास थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, कतरास थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर घटना घटी. ज्वेलरी शॉप पर करीब 12 लुटेरों ने धावा बोलकर सबसे पहले गार्ड को बंधक बनाया फिर ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़कर जमकर लूट की.

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए अपराधी

ज्वेलरी शॉप संचालक के पिता ने बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि दुकान उनका बेटा संभालता है. अपराधी दुकान से सोना और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. अपराधी कितने की ज्वेलरी अपने साथ ले गए हैं? ये कहना थोड़ा मुश्किल है. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर 10 से 12 अपराधी नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बेटा शहर से बाहर गया हुआ है. बेटे के आने के बाद ही ज्वेलरी चोरी का आंकड़ा मिल पाएगा.

घटना की जानकारी देते ज्वेलरी शॉप संचालक के पिता (Etv bharat)

शटर उखाड़कर चोर ज्वेलरी शॉप में प्रवेश किया था. चांदी की ज्वेलरी की चोरी हुई है. ज्वेलरी शॉप संचालक फिलहाल बाहर हैं, इसलिए पुलिस को लुटी हुई ज्वेलरी का सटीक आंकड़ा नहीं मिला है और ना ही अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को मिली है. मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है: पुरुषोत्तम कुमार सिंह, एसडीपीओ, बाघमारा

वहीं घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है. कारोबारी वर्ग पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है. व्यवसायियों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- धनबाद के कुमारधुबी में चोरों का तांडव, एक ही रात में 8 घरों में की चोरी

आपकी कार से धुंआ निकल रहा है, कह- युवती को डराकर अपराधी उड़ा ले गए पर्स

रिटायर डीएसपी, रेल अधिकारी समेत चार घरों में चोरी, बंद आवास में लगा दी सेंध