कैथल में 10वीं क्लास के छात्र का मर्डर, गांव के लड़कों ने चाकू से गोदकर की हत्या
हरियाणा के कैथल में गांव के कुछ लड़कों ने 10वीं क्लास के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी.

Published : February 12, 2026 at 10:35 PM IST
कैथल : हरियाणा के कैथल जिले के एक गांव में लड़कों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर क्लास-10 के एक स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी जिसके बाद सनसनी फैल गई है.
स्टूडेंट का मर्डर : कैथल की पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूरा घटना रामथली गांव की है, जहां बुधवार को लड़कों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर नवराज सिंह (17) पर हमला करके उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, बुधवार को स्टूडेंट्स के दो ग्रुप में बहस हो गई. झगड़ा सुलझाने के बहाने नवराज और कुछ दूसरे स्टूडेंट्स को नहर पर बुलाया गया, जहां उस पर डंडों और चाकुओं से हमला किया गया.
हमलावर मौके से फरार : पुलिस ने बताया कि जब नवराज नहर पर पहुंचा तो विरोधी ग्रुप के कई स्टूडेंट्स वहां पहले से मौजूद थे. वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए, जबकि नवराज की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. खरकान गांव के रहने वाले नवराज के पिता मंगल सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक हमलावरों की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद की नीमका जेल में अब्दुल रहमान की हत्या पर बड़ा एक्शन, जेल सुपरिंटेंडेंट हरेंद्र और डीएसपी निलंबित
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मर्डर, बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला, आरोपियों की तलाश जारी
ये भी पढ़ें : झारखंड की शादी का हरियाणा में खौफनाक अंत, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, बेहद डरावनी है साजिश की कहानी

