ETV Bharat / state

दूल्हे ने जब पहनी 25 लाख की माला, भिड़े दो दामाद,जंग का मैदान बनी नूंह की शादी

नूंह में दूल्हे की माला रस्म को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थराव हुआ.

Groom mala Dispute in Nuh
Groom mala Dispute in Nuh (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 6, 2026 at 10:53 AM IST

|

Updated : May 6, 2026 at 12:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: हरियाणा में नूंह जिले के पुन्हाना में शादी समारोह में बवाल हो गया. जानकारी के अनुसार नेहदा गांव निवासी पप्पू की बारात अली मेव गांव के लिए रवाना होने वाली थी. इस दौरान लड़के के जीजा नयूम ने अपने साले को करीब 25 लाख रुपये की नोटों की माला पहनाई. इस माला को लेकर नयूम के साढू (उत्तर प्रदेश के हातियाका गांव निवासी) नाराज हो गए. उनका कहना था कि उनकी ओर से भी माला आ रही है, इसलिए बारात को रोका जाए.

नूंह में माला रस्म पर विवाद: इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया और गाली-गलौज की स्थिति बन गई. हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन शादी का माहौल तनाव में बदल गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसमें लोग पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं.

नूंह में दूल्हे की माला पहनाने की रस्म पर विवाद, पक्षों में जमकर हुआ पथराव, देखें वीडियो (ETV Bharat)

फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं: डीएसपी पुन्हाना दिनेश यादव ने कहा कि "घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है." इस घटना के बाद क्षेत्र के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और अधिवक्ताओं ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि माला पहनाने की ये परंपरा, जो दिखावे और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई है, अब विवाद और तनाव का कारण बनती जा रही है. इस तरह की परंपराओं पर समाज को मिलकर नियंत्रण लगाना होगा, ताकि खुशी के मौके पर इस तरह के विवाद पैदा ना हो.

ये भी पढ़ें- हांसी में दो गुटों के बीच चले लात-घूंसे, पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई का आरोप, FIR के बाद चार गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- पानीपत में मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट, पत्नी से भी बदसलूकी का आरोप, पीड़ित बोला- 'जान से मारने की धमकी देकर फरार आरोपी'

Last Updated : May 6, 2026 at 12:31 PM IST