ETV Bharat / state

घायल वनकर्मी जितेंद्र सिंह की मौत, बजरी माफियाओं ने धौलपुर में चढ़ा दी थी बजरी से लदी ट्रॉली, आरोपी गिरफ्तार

वनकर्मी की शुक्रवार रात जयपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई.

घायल वनकर्मी जितेंद्र सिंह की मौत
घायल वनकर्मी जितेंद्र सिंह की मौत (FILE PHOTO)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 10, 2026 at 7:46 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर : बजरी माफियाओं द्वारा वनकर्मी को कुचलकर घायल करने के बाद घायल वनकर्मी जितेन्द्र सिंह जयपुर के अस्पताल में शुक्रवार रात्रि को जिंदगी की जंग हार गया. विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में घायल वनकर्मी का इलाज किया जा रहा था. रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया वनकर्मी जितेंद्र सिंह शेखावत की जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है. घायल वनकर्मी का अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने जिंदगी को बचाने की खातिर बायां पैर भी काटना पड़ा था. चिकित्सकों की टीम दो दिन तक वनकर्मी की जिंदगी को बचाने में जुटी रही. आखिर शुक्रवार रात्रि को मौत हो गई.

थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी बजरी माफिया रामसेवक उर्फ चालू पुत्र रामजीलाल गुर्जर निवासी चिल्ली पुरा मजरा नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है, इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, उनको गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस द्वारा आरोपी बजरी माफियाओं की तलाश में छापेमारी की जा रही है. शुक्रवार को पुलिस ने चार बजरी माफियाओं को पूछताछ के लिए डिटेन किया है. थानाप्रभारी सीआई हरेन्द्रसिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी बजरी माफियाओं की तलाश में टीम बनाकर अलग अलग छापेमारी की गई है. पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को डिटेन किया है. पुलिस चारों लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस की छापेमारी को देखकर बजरी माफिया भूमिगत हो गए है.

इसे भी पढ़ें: Illegal Mining : बजरी मफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से वनकर्मी को कुचला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

बुधवार की रात्रि को सरमथुरा थाना इलाके में झिरी नाके पर तैनात वनकर्मी जितेंद्र को बजरी माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचल दिया गया था. घायल बनकर्मी को गंभीर घायल होने के बाद चिकित्सकों ने सरमथुरा से जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया था. आरोपी बजरी माफिया घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था. टाइगर अभ्यारण्य रेंजर देवेन्द्र सिंह चौहान ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस थाना सरमथुरा में मुकदमा दर्ज कराया है. बजरी माफिया द्वारा टक्कर मारकर ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया वनकर्मी की जांघ के ऊपर से होकर निकल गया था। जिससे जांघ और पैर में बेहद गंभीर घाव हो गया था. गहरा घाव होने की वजह से ब्लीडिंग भी काफी हुई थी.