ETV Bharat / state

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर रामगढ़ में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, गतका टीम ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

रामगढ़ में गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया. जिसमें हजारों की संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए.

Guru Nanak Dev Birth Anniversary
रामगढ़ में सिख समाज की शोभायात्रा. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : November 4, 2025 at 9:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रामगढ़: गुरु सिंह सभा रामगढ़ द्वारा गुरुनानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस क्रम में मंगलवार को सिख समाज के लोगों ने नगर कीर्तन सह भव्य शोभा यात्रा निकाली. जिसमें हजारों की संख्या में सिख धर्मावलंबी शामिल हुए.

इस शोभा यात्रा का नेतृत्व पंज प्यारे ने किया. हाथों में त्रिकोणीय ध्वज, निशान साहिब लेकर सिख समाज के लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए. इस भव्य शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब को एक पालकी में रखा गया था और सिख धर्मावलंबी कीर्तन करते और पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र बजाते नजर आए. शोभायात्रा में बैंड-बाजा के साथ गतका की टीम शामिल हुई. साथ ही स्कूली बच्चे भी शोभा यात्रा में शामिल हुए.

गुरु नानक देव की झांकी आकर्षण का केंद्र

शोभा यात्रा में श्री गुरु नानक देव जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही. बिजुलिया से शुरू होकर शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड होते हुए लोहारटोला, चट्टीबाजार, झंडा चौक, गांधीचौक से सुभाष चौक होकर होते हुए गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के पास पहुंचकर समाप्त हुई. शोभा यात्रा में घोड़े, बैंड-बाजा, गतका (करतब दिखाते सिख युवाओं की टोली) शामिल थे.

रामगढ़ में गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव की धूम इस बार रामगढ़ में देखते ही बन रही है. पूरा शहर आज श्रद्धा और आस्था के रंग में रंगा हुआ है. सिंह सभा रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में शांति और सेवा भाव का संदेश दिया गया.

Guru Nanak Dev Birth Anniversary
रामगढ़ में शोभा यात्रा में शामिल सिख समाज के लोग. (फोटो-ईटीवी भारत)

गुरुवाणी की धुनों से माहौल भक्तिमय

गुरु नानक देव जी की जयंती से एक दिन पूर्व निकाले जाने वाले नगर कीर्तन से आज पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया. अरदास के बाद पंज प्यारे यानी पांच धर्मप्रेमी और बच्चों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की. उनके हाथों में निशान साहिब और सिख पंथ का त्रिकोणीय ध्वज लहराता हुआ श्रद्धा का प्रतीक बन गया. चारों ओर “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष गूंज उठे.

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख धर्मालंबियों ने हिस्सा लिया. महिलाएं और बच्चे रंग-बिरंगे परिधान में, भक्ति संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए. शहर की गलियां में पुष्पवर्षा की जा रही थी. कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत जल, शर्बत और लंगर के साथ किया. नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यह शोभायात्रा गुरु नानक देव जी के उपदेशों सच्च बोलना, सेवा करना और सबमें एक परमात्मा को देखना का सजीव संदेश देती रही.

Guru Nanak Dev Birth Anniversary
करतब दिखाती गतका टीम. (फोटो-ईटीवी भारत)

हैरतअंगेज करतब देख लोग हुए रोमांचित

रामगढ़ की सड़कों पर पंजाब से आये युवाओं की टीम ने गतका कला प्रदर्शन किया. तलवारबाजी और पारंपरिक युद्धकौशल ने सबका ध्यान खींचा. इस प्रदर्शन में निहंग सिखों की बहादुरी और अनुशासन की झलक स्पष्ट दिखाई दी. शोभा यात्रा के दौरान गतका के करतब देख लोग रोमांचित हुए. गतका पार्टी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए. सिख युवक के सिर पर नारियल रखकर सर के नीचे व ऊपर कील के प्लेट रखकर नारियल फोड़ा. साथ ही सीने पर बर्फ की सिल्ली को तोड़ा, जो लोगों को खूब भाया.

ये भी पढ़ें-

गुरु नानक देव की जयंती पर रांची में निकाली गई प्रभात फेरी, शबद-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

रामगढ़ में सिख समाज ने धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव जी महाराज का 555वां प्रकाश पर्व, शहर में निकली की भव्य शोभा यात्रा

धूमधाम से मनाई जा रही है गुरु नानक देव की 554वीं जयंती, रांची में सजा विशेष दीवान, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य हुए शामिल