ETV Bharat / state

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की पुष्कर में पहली हनुमंत कथा 23 फरवरी से, भव्य कलश यात्रा निकाली, नकबजन गैंग भी सक्रिय

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा को लेकर पुष्कर-अजमेर उत्साह है. कलश यात्रा में महिलाओं के गले से तोड़ी सोने की चेन...

Pandit Dhirendra Shastri at Kishangarh Airport
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 22, 2026 at 3:12 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: बागेश्वर धाम के महंत आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जगत पिता ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में पहली भव्य हनुमंत कथा सोमवार से शुरू होगी. कथा से पहले रविवार को पुष्कर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई. इसमें हजारों महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं. इधर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का रविवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. आचार्य शास्त्री का अजमेर में रविवार को रोड शो निरस्त कर दिया गया. वहीं, कथा से पहले नकबजन गैंग ने कलश यात्रा में 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली. इस मामले में सीओ ने कहा कि जनता अपने समान की हिफाजत खुद करे.

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा 23 से 25 फरवरी तक पुष्कर के नए मेला मैदान में होगी. रविवार को पुष्कर में नौखंडी बालाजी मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा रवाना हुई. यह वराह घाट चौक, गऊ घाट, ब्रह्म घाट चौक होते ब्रह्मा मंदिर में सम्पन्न हुई. यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश ले रखे थे. कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ. विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की.

धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा से पहले कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु बोलीं... (ETV Bharat Ajmer)

पढ़ें: पुष्कर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले अजमेर में होगा भव्य रोड शो, निकाली गई ट्रायल रैली

इधर, पुष्कर में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. कलश यात्रा के बाद धीरेंद्र शास्त्री के किशनगढ़ एयरपोर्ट आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पुष्कर के द्वार पर जुट गए. कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि तीर्थ नगरी में पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा करने जा रहे हैं.

पढ़ें:धीरेंद्र शास्त्री की कथा के पोस्टर फाड़े, अजमेर के बाद अब पुष्कर की घटना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

पुष्कर में हनुमंत कथा से पहले नकबजन गैंग सक्रिय : ब्रह्म की नगरी पुष्कर में धीरेंद्र शास्त्री की भव्य हनुमंत कथा होने जा रही है. कथा से पहले भव्य कलश यात्रा पुष्कर में हजारों महिलाओं ने निकाली. कथा को लेकर लोगों में उत्साह है. वहीं, कथा से पहले ही पुलिस की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की भी पोल खुल गई. रविवार को कलश यात्रा में शामिल 5 से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ने की वारदातें हुई हैं. कथा से पहले पुष्कर में असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं. ऐसे में पुलिस को भी कहना पड़ रहा है कि अपने सामान की हिफाजत स्वयं करें.

Kalash Yatra was taken out before Hanumant Katha.
हनुमंत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा (ETV Bharat Ajmer)

अजमेर ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि कलश यात्रा के दौरान कुछ सामाजिक तत्वों ने महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ने की वारदात की है. मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं. वारदात की खुलासे के लिए डीएसटी की टीम को लगाया है. वारदात में शामिल असामाजिक तत्वों को ट्रैस करने की कोशिश की जा रही है. ऐसी वारदातें कथा के दौरान नहीं हों, इसका प्रयास पुलिस की ओर से किया जा रहे है. कथा क्षेत्र में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. जनता से भी आग्रह है कि अपने सामान की पूर्ण हिफाजत करें.