रायपुर में ग्रैंड फ्लावर शो का आयोजन, फल फूल सब्जियों के साथ नई विधानसभा का मॉडल आकर्षण का केंद्र
रायपुर में ग्रैंड फ्लावर शो का आयोजन हुआ. प्रदर्शनी में फल फूल सब्जियों के अलावा नए विधानसभा का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 10, 2026 at 8:14 PM IST
रायपुर : रायपुर के गांधी उद्यान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रैंड फ्लावर शो का आयोजन हुआ. इस आयोजन में फल, फूल और सब्जी की प्रदर्शनी आयोजित की गई है. 11 जनवरी तक चलने वाले प्रदर्शनी का आयोजन प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यानिकी विभाग, नगर निगम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से किया गया.
रितेश तंबोली,रायपुर
फलों के साथ नए फूलों की भी प्रदर्शनी
प्रकृति प्रेमी संगीता नायक ने बताया कि नए-नए फूलों की प्रदर्शन लगी है. जिसमें गुलाब के फूल के साथ ही नया फल और फ्रूट भी लगे हुए हैं. वह भी अच्छे लग रहे हैं. साल में एक बार यहां प्रदर्शनी होती है.
काफी लोग इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आते हैं. ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए. साल में एक बार होता भी है. प्रदर्शनी देखकर काफी अच्छा लगता है. प्रदर्शनी को देखकर लोगों को प्रकृति से जुड़ने का मौका भी मिलता है- संगीता नायक, प्रकृति प्रेमी
बोनसाई पौधों के देखने आ रही है भीड़
वहीं प्रदर्शनी में आईं प्रकृति प्रेमी अंकिता सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में मुझे बोनसाई के पौधे काफी अच्छे लगे. जिस हाइट और साइज में यह बनी है वह बहुत अच्छी हैं. फूलों की अलग-अलग किस्म प्रदर्शनी में लगी हुई है. प्रदर्शनी को काफी अच्छे से सजावट की गई है. इसके साथ ही मशरूम की अलग-अलग वैरायटी भी लगी हुई है. वह भी बहुत अच्छी है. इस फल फूल और सब्जी की प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के विधानसभा भवन के साथ ही नगर घड़ी चौक को भी फूलों से सजाया गया है. अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग चीजों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र है.

ऐसे आयोजन बीच-बीच में होते रहने चाहिए. खासतौर पर बच्चों को दिखाने के लिए काफी अच्छा है. बच्चों को इससे नई चीजों को जानने और समझने का मौका मिलेगा. मखाने का पौधा भी दिखाया जिसे हमने पहले कभी देखा भी नहीं था. एक स्टॉल में अदरक का जूस पीने के बाद मुझे काफी अच्छा लगा. इस आयोजन को देखकर मैं काफी खुश हुई-अंकिता सिंह, प्रकृति प्रेमी
नेचर लवर्स के लिए काफी अच्छा है आयोजन
प्रकृति प्रेमी राजेश वर्मा ने बताया कि नेचर लवर्स के लिए यह एग्जिबिशन पैराडाइज है. प्रकृति की ओर सोसायटी का यह आयोजन काफी अच्छा है. केवल फूलों की नहीं बल्कि खेती के साथ ही दूसरे प्रोडक्ट को प्रदर्शनी में लाया गया है. इससे नॉलेज भी बहुत मिलता है. स्टूडेंट के साथ ही नेचर लवर्स फूलों की सब्जियों के पेड़ पौधों की जानकारी चाहिए होती है. वह उनके लिए वंडरफुल एक्सपीरियंस है. मैं भी यहां काफी सालों से आ रहा हूं.

हमको कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है. प्रकृति से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है. छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ के नया विधानसभा भवन को थीम लेते हुए बहुत ही अच्छा विधानसभा को डेकोरेट किया गया है -राजेश वर्मा, प्रकृति प्रेमी

प्रकृति प्रेमी अरविंद आचार्य ने बताया कि एग्जीबिशन में फूल पौधे प्यारे-प्यारे रखे गए हैं. इस प्रदर्शनी में कई ऐसे पौधों को भी दिखाया गया है जिनकी उम्र 10 से 12 दिन से भी कम है. उसमें विटामिन और न्यूट्रिशन कितना ज्यादा होता है. इस बात की भी जानकारी इस प्रदर्शनी में लोगों को मिल रही है.

यहां पर इन चीजों को कैसे उगाया जाता है. कैसे फॉरेन एक्सपोर्ट होता है. इसकी भी जानकारी लोगों को मिल रही है. बैगन आलू की अलग-अलग वैरायटी भजियों की ऐसी 20 से 25 वैरायटी है. इसके बारे में हमें जानकारी कम है. इसके साथ ही लोग बागवानी के लिए प्रेरित भी हो रहे हैं- अरविंद आचार्य,प्रकृति प्रेमी
नए विधानसभा और नगर घड़ी चौक का मॉडल
छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती अवसर पर नया विधानसभा भवन के साथ ही रायपुर के गौरव नगर घड़ी चौक को भी फूलों से साज सज्जा की गई है. प्रकृति प्रेमी इस प्रदर्शनी में स्थानीय और देसी फूलों के साथ ही विदेश के फूलों का आनंद ले रहे हैं. प्रकृति के प्रति लोगों में जागरूकता कम हो गई है. ऐसे में लोगों को प्रकृति और वातावरण के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह की प्रदर्शनी राजधानी में आयोजित की जाती है. ताकि लोग प्रकृति और पर्यावरण के महत्व और उनकी गंभीरता को समझ सके.
छत्तीसगढ़ की लोकल वैरायटी भी प्रदर्शनी में मौजूद
प्रदर्शनी के मुख्य संयोजक डॉ अनिल चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का प्रतिरूप बनाया गया है. छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती के अवसर पर इसको बनाया गया है. इसको बनाने में 40 दिनों का समय लगा है. इसको मुंबई के कलाकारों ने तैयार किया है. 18 फीट इसकी ऊंचाई है. विधानसभा भवन बनाने में फूलों का भी उपयोग किया गया है. इसके साथ ही रायपुर का गौरव नगर घड़ी चौक को भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है. इसमें भी फूलों का उपयोग किया गया है. इसमें नागपुर के कलाकारों ने अपनी कलाकारी दिखाई है.

कट फ्लावर विदेश से भी मंगाए गए हैं. कट फ्लावर की 70 वेराइटी आई हुई है. 5000 फूलों के गमले यहां पर प्रदर्शनी में रखे गए हैं, जिसमें सभी तरह के फूल के पौधे हैं. पीटूनिया गुलदाउदी गुलाब जरबेरा ऐसी कई पौधे को रखा गया है. सब्जियों की प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के लोकल कंद को प्रदर्शित किया गया है. इसके अलावा पाम की जो सबसे अधिक संभावना है. पाम आयल आयात होता है इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन का प्रमोशन है- डॉ अनिल चौहान, मुख्य संयोजक
डॉ अनिल चौहान के मुताबिक यहां पर कुछ जेनेटिकली मोडिफाइड ब्रोकली और फूलगोभी की किस्म लाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है. आयोजन के पीछे मुख्य मकसद प्रकृति की ओर सोसायटी का यह है कि सामान्य जनता और समाज को पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जोड़ा जाए. जिससे हम पर्यावरण और प्रकृति को संरक्षित कर सकें. इसके साथ ही किसानों को नई टेक्नोलॉजी की जानकारी भी दी जा रही है.
14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए सूर्य के उत्तरायण होने का महत्व
ईटीवी भारत की खबर का असर, देवगुड़ी से सटे बरगद पेड़ कटाई मामले में कार्रवाई
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के ट्रांसफर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाई रोक

