ETV Bharat / state

पीपरछेड़ी में चला सरकार का हथौड़ा, सरकारी जमीन पर बने 22 अतिक्रमण जमींदोज

प्रशासन ने चेतावनी जारी की थी. लोगों से कहा था अपने अतिक्रमण को हटा लें, वर्ना शासन अपने तरीके से कार्रवाई करेगी.

bulldozer action
सरकारी जमीन पर बने 22 अतिक्रमण जमींदोज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 11, 2026 at 8:06 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: सोमवार के बाद मंगलवार को फिर पीपरछेड़ी गांव में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला. गांव के तकरीबन 22 अतिक्रमणकारियों के कब्जे को ग्राम पंचायत ने राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज किया गया. इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में जहां हड़कंप मचा रहा, तो वहीं कार्रवाई का विरोध भी करते काफी ग्रामीण दिखाई दिए.

बीते सोमवार को ग्राम पीपरछेड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने भारी हंगामा किया था. भारी हंगामा के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए तोड़ू दस्ता ने अतिक्रमण के कार्य को रोक दिया था. जिसे फिर से मंगलवार को जारी किया गया. इस मर्तबा बड़ी संख्या में महिला सुरक्षा बलों के साथ पुलिस की टीम और तहसीलदार गांव में मौजूद रहे और अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई.

सरकारी जमीन पर बने 22 अतिक्रमण जमींदोज (ETV Bharat)

दूसरे दिन भी जारी रही तोड़ू दस्ते की कार्रवाई

सोमवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा और ड्रामा दोनों हुआ. एक महिला ने जिला प्रशासन की टीम को डराने के लिए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी. कई लोग बुलडोजर के सामने जाकर बैठ गए. जिला प्रशासन को इस तरह के हंगामे की उम्मीद नहीं थी. पुलिस कम होने की वजह से भी अतिक्रमणकारियों का गुस्सा ज्यादा देखने को मिला. मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. भारी पुलिस बल को देखकर लोगों ने ज्यादा विरोध प्रदर्शन नहीं किया. कुछ लोग इस बात से भी नाराज थे कि पहले सरपंच का अतिक्रमण हटाया जाए फिर बाकि लोगों पर एक्शन लिया जाए.

bulldozer action
सरकारी जमीन पर बने 22 अतिक्रमण जमींदोज (ETV Bharat)

ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष का बयान

ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष गोवर्धन साहू ने बताया कि गांव में बहुत ज्यादा अतिक्रमण है. पहले दिन एक घर को तोड़ा गया. मंगलवार को भी अतिक्रमण है उस पर कार्रवाई की गई. पुलिस के साथ राजस्व की टीम मौके पर पहुंची.

नायब तहसीलदार का बयान

इस संबंध में नायब तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर घर बना लिया है. बाकी 21 लोगों ने घर के पास घेरा बना कर अतिक्रमण किया था. नियमतः पंचायत प्रस्ताव करती है. हम लोग सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाते हैं. कुछ लोगों ने विरोध किया. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. सोमवार को एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया था और दूसरे के ऊपर भी पेट्रोल छिड़कने की शिकायत मिली थी, जिन्हें रोक लिया गया था.

दुर्ग जिला अस्पताल में निशुल्क भोजन सेवा भवन पर एक्शन, संचालक ने कहा- अमानवीय कार्रवाई, प्रशासन ने बताया बिना अनुमति निर्माण

पंडरिया में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, कलेक्ट्रेट पहुंचे वार्डवासी

मंदिर प्रांगण में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीण, बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे कलेक्ट्रेट