ETV Bharat / state

चिकित्सा सिर्फ एक पेशा नहीं मानवता का मिशन भी हैः संतोष गंगवार

जमशेदपुर में राज्यपाल संतोष गंगवार एक मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए.

Governor Santosh Gangwar
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 1, 2026 at 5:44 PM IST

|

Updated : June 1, 2026 at 5:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुरः मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के पहले दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए ओर पहले बैच के छात्रों को डिग्री सौंपा. मौके पर राज्यपाल ने कहा कि चिकित्सा सिर्फ पेशा नहीं मानवता का मिशन भी है.

जमशेदपुर के बारीडीह क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज ने अपना पहला ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह आयोजन किया. इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के 133 एमबीबीएस छात्रों को मेडिकल की डिग्री प्रदान की गई. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के कुलपति डॉ. शरथ के. राव ने छात्रों को औपचारिक रूप से डिग्रियां सौंपी.

छात्रों को संबोधित करते राज्यपाल (ईटीवी भारत)

मौके पर मौजूद टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वीपीसीएस बी. सुंदर रामम ने कहा कि टाटा स्टील ने हमेशा समाज में सार्थक योगदान देने पर विश्वास किया है और MTMC उस प्रतिबद्धता को बेहद प्रभावशाली तरीके से दर्शाता है. यह संस्थान इस क्षेत्र के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास में एक स्थायी निवेश की तरह है. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन और टाटा स्टील की संयुक्त पहल है, जो झारखंड और पूर्वी भारत में चिकित्सा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का काम कर रहा है.

मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मेडिकल के छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारा देश चिकित्सा के क्षेत्र में काफी आगे निकल रहा है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का मिशन है.

उन्होंने युवा डॉक्टरों से मरीजों का विश्वास जीतने और मानवीय मूल्यों के साथ सेवा करने का आह्वान किया. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सामाजिक परिवर्तन के सबसे शक्तिशाली माध्यम हैं. एक स्वस्थ और अधिक न्यायसंगत समाज के निर्माण के लिए एक मजबूत नींव तैयार करना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ेंः

दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचे राज्यपाल, गंगा दशहरा कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्यपाल से मिले पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट के खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित

राज्यपाल से मिलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, विष्णुगढ़ मामले की सीबीआई जांच की मांग

Last Updated : June 1, 2026 at 5:54 PM IST